विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो को टक्कर देने एयरटेल ने पेश किया 65 रुपये का प्लान, पढ़ें अन्य डिटेल्स

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 28 Mar 2018 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 10:39 AM (IST)

Airtel लाया जियो की टक्कर में प्लान, 65 रुपये में 28 दिनों के लिए मिल रहा डाटा

जियो को टक्कर देने एयरटेल ने पेश किया 65 रुपये का प्लान, पढ़ें अन्य डिटेल्स
जियो को टक्कर देने एयरटेल ने पेश किया 65 रुपये का प्लान, पढ़ें अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान लेकर आई है। कंपनी ने 65 रुपये का नया प्लान अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए जारी किया है। आपको बता दें, यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को 1GB 3G/2G इंटरनेट डाटा मिलता है। 

इस तरह का एक प्लान है उपलब्ध : कंपनी ने इसी तरह का 98 रुपये का प्लान भी जारी किया था। इस प्लान के अंतर्गत यूजर्स को 28 दिनों की ही वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन इस प्लान में यूजर्स को 1GB 4G डाटा मिलता था। एयरटेल के नए प्लान में यूजर्स को 4G डाटा नहीं मिल रहा। इसी के साथ 98 रुपये के प्लान में किसी-किसी यूजर को 5G डाटा भी मिल रहा था।

एयरटेल ने इसी तरह का 49 रुपये का प्लान भी पेश किया था। इसमें कंपनी यूजर्स को 1GB 4G डाटा दे रही थी। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की ही है। कुछ यूजर्स को समान ऑफर में 2 दिन की वैलिडिटी भी मिल रही थी।

बता दें एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो फोन के लिए जारी जियो के 49 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

आपको यह ऑफर मिलेगा या नहीं इसकी जानकारी आप नजदीकी एयरटेल स्टोर या कस्टमर केयर से पता कर सकते हैं।

एयरटेल 93 रुपये प्लान बनाम जियो 98 रुपये प्लान

• रिलायंस जियो का प्रीपेड टैरिफ 2GB 4G डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कालिंग के साथ 300 फ्री एसएमएस देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसी के साथ जियो एप्स का एक्सेस मुफ्त में मिलता है।

• एयरटेल और जियो के इन प्लान्स में प्रति दिन की कोई सीमा नहीं है। इसका मतलब है की यह यूजर्स पर निर्भर करता है की वो चाहे तो 28 दिनों तक दिए हुए डाटा का इस्तेमाल करे या एक ही दिन में उसे खत्म कर दे। डाटा की तेज स्पीड बनाए रखने के लिए यूजर्स को एड-ऑन पैक रिचार्ज करना होगा, जो जियो नेटवर्क पर सस्ती कीमत में उपलब्ध है।

इसी के साथ एयरटेल ने कई राज्यों में अपनी VoLTE सेवा का टेस्ट शुरू किया है:

मिल रहा 30 जीबी फ्री डेटा: एयरटेल ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है। एयरटेल यूजर्स को 30 जीबी डेटा मुफ्त दे रहा है। दरअसल एयरटेल देश के कई हिस्सों में अपनी VoLTE बीटा सर्विस को शुरू कर चुका है। इस टेस्ट के दौरान एयरटेल अपने यूजर्स को 30जीबी डेटा मुफ्त में दे रहा है।

इन राज्यों में है एयरटेल की VoLTE सेवा: देश के कई हिस्सो में एचडी फोन क्वालिटी के लिए एयरटेल ने VoLTE सेवा शुरू की है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक शामिल हैं। एयरटेल इस सेवा के लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़ें: 

क्या होती है ओवर द एयर वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी, कैसे बदलेगा यूजर का एक्सपीरियंस

फेसबुक ने माना कॉल और मैसेज हो रहे रिकॉर्ड, इस तरह बदले सेटिंग और बचाएं अपना डाटा

आईफोन SE 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी, मेड इन इंडिया होगा हैंडसेट: रिपोर्ट

मोटोरोला के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट, आईफोन पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक

शार्प Aquos S3 दुनिया का सबसे पतला 6 इंच स्मार्टफोन लॉन्च, पढ़ें किनसे मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।