Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AirPods Max को मिलेगा Lossless और Ultra-Low Latency Audio का सपोर्ट, जल्द रिलीज होगा अपडेट

    AirPods Max update Apple अप्रैल में AirPods Max के लिए मेजर अपडेट रिलीज करेगा। यह अपडेट अप्रैल महीने में iOS 18.4 iPadOS 18.4 और macOS Sequoia 15.4 के साथ रिलीज किया जाएगा। यह अपडेट AirPods Max को lossless audio और ultra-low latency audio सपोर्ट ऑफर करेगा। Apple Music पर मौजूद 100 मिलियन से ज्यादा गानों को lossless audio क्वालिटी में सुना जा सकेगा।

    By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Updated: Mon, 24 Mar 2025 10:24 PM (IST)
    Hero Image
    Lossless Audio से मिलेगा बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने एलान किया है कि वह AirPods Max के लिए मेजर अपडेट रोल आउट करने वाला है। यह अपडेट अगले महीने iOS 18.4, iPadOS 18.4, और macOS Sequoia 15.4 के साथ रिलीज किया जाएगा। इस अपडेट के साथ AirPods Max को lossless audio और ultra-low latency audio सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स को म्यूजिक और गेमिंग के दौरान बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी का एक्सपीरियंस मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lossless Audio से मिलेगा बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस

    इस अपडेट के साथ AirPods Max को 24-bit, 48 kHz lossless audio का सपोर्ट मिलेगा। यह ऑरिजनल रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता को पूरी तरह सेफ रखेगा। इससे यूजर्स को स्टूडियो जैसी म्यूजिक क्वालिटी मिलेगी।

    इस फीचर के रोल आउट होने के बाद Apple Music पर मौजूद 100 मिलियन से ज्यादा गानों को lossless audio क्वालिटी में सुना जा सकेगा। इसके साथ ही Personalised Spatial Audio सपोर्ट की मदद से ऑडियो को और अधिक सटीक और इमर्सिव बनाना संभव होगा।

    म्यूजिक प्रोडक्शन में भी हेल्पफुल: अपडेट के बाद म्यूजिक क्रिएटर्स को लॉजिक प्रो और दूसरे म्यूजिक प्रोडक्शन ऐप में AirPods Max से पहले से बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

    गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग

    गेमर्स और लाइव स्ट्रीमर्स को इस अपडेट के साथ AirPods Max में ultra-low latency audio एक्सपीरियंस मिलेगा, जो लगभग जीरो लैग के साथ गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान स्मूथ और इमर्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।

    कब रिलीज होगा अपडेट?

    AirPods Max में Lossless audio और ultra-low latency audio सपोर्ट वाला यह अपडेट अप्रैल 2025 में रिलीज किया जाएग। इसे iOS 18.4, iPadOS 18.4, और macOS Sequoia 15.4 के साथ फ्री फर्मवेयर को रूप में रोल आउट किया जाएगा।

    AirPods Max की कीमत

    AirPods Max को भारत में 59,900 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह 5 कलर ऑप्शन — मिडनाइट, स्टारलाइट, ब्लू, पर्पल और ऑरेंज में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही USB-C to 3.5 mm ऑडियो केबल की कीमत 3,900 रुपये है।

    यह भी पढ़ें: YouTube ने पेश किया Youth Digital Wellbeing Initiative, बच्चों के लिए सेफ और क्वालिटी कंटेंट पर रहेगा फोकस