विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की जल्द होगी लॉन्च, बार-बार चार्जिंग का खत्म होगा झंझट

Published: Thu, 03 Apr 2025 08:07 PM (IST)

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी इन दिनों 8000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऑनर का यह फोन जल्द ही ...और पढ़ें

8000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
8000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस अब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर है। वीवो ने कुछ दिनों पहले 7300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं, वनप्लस भी 6000mAh से बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम कर रहा है। अब एक और चाइनीज कंपनी दमदार बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

Honor को लेकर खबर है कि कंपनी 8000mAh बैटरी वाले फोन से जल्द ही पर्दा उठा सकती है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन को टीज किया था।

8000mAh बैटरी वाला फोन जल्द होगा लॉन्च

टिपस्टर Digital Chat Station ने एक पोस्ट में बताया कि Honor जल्द ही मार्केट में नया फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन में जबरदस्त 8000mAh की बैटरी होगी। टिपस्टर के मुताबिक, इस अपकमिंग फोन का मॉडल नंबर DVD-AN00 है और इसे MIIT डेटाबेस में भी स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही फोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।

बैटरी और स्पीकर भी होगा दमदार

मिड-रेंज में लॉन्च होने वाला ऑनर का यह फोन बड़े बैटरीपैक के साथ लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। Huawei Central ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन में 8000mAh बैटरी हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन में शानदार और लाउड साउंड वाले स्पीकर्स भी होंगे। ऑनर के अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm का Snapdragon 7 Gen सीरीज चिपसेट से लैस होगा।

80W फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को चार्ज करना यूजर्स के लिए बड़ चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में इस फोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Digital Chat Station का कहना है कि इस फोन की 8000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

इससे यह फोन जल्दी चार्ज होगा। इस फोन में नई कार्बन-सिलिकॉन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा, जिसके चलते यह बड़ी बैटरी होने के बावजूद भारी और मोटा नहीं होगा।

Realme भी कर रहा बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम

वीवो पहले ही बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। अब Honor के साथ-साथ Realme भी 8,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन में भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 7300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y300 Pro+, क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।