Google Play के 10 साल पूरे, ऐसे साल दर साल हुए 10 बड़े बदलाव, जानें अब तक का सफर
Google Play पर साल 2019 की तुलना में 2021 में भारतीय ऐप्स और गेम में मंथली एक्टिव यूजर्स में 200 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है और यूजर्स के खर्च में 80 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल प्ले (Google Play) के आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इसे पहली बार साल 2012 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के सालभर में ही गूगल प्ले के दुनिया के 190 देशों में 2.5 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हो गए। गूगल प्ले के साथ 2 मिलियन से ज्यादा डेवलपर्स जुड़े हैं। पिछले दो साल में गूगल ऐप से एजूकेशन, पेमेंट, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और गेमिंग जैसी कैटेगरी में जोरदार इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले कुछ सालों में गेमिंग में भी काफी तेजी आई है। लूडो किंग 500 मिलियन डाउनलोड को पार करने वाले पहले भारतीय खेलों में से एक बन गया।
10 साल में कैसे बदला गूगल प्ले स्टोर
2012: गूगल प्ले को साल 2012 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त गूगल प्ले को एंड्रॉइड मार्केट, गूगल म्यूजिक, गूगल ई-बुल स्टोर के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया था।
2017: यूजर्स को खतरनाक ऐप से बचाव के लिए गूगल प्ले स्टोर प्रोटेक्ट को पेश किया गया।
2018: गूगल प्ले अकेडमी की लॉन्चिंग हुई। यह एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो डेवलपर्स को ऐप्स और गेमिंग को डेवलप करने में मदद करता है।
2018: इस साल indie Games Accelerator की लॉन्चिंग हुई थी। जो एशिया और गेमिंग स्टार्टअप की सफलता की वजह बने हैं।
2019: साल 2019 में UPI ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया है।
2020: नया गूगल प्ले कंसोल लॉन्च किया गया। जिससे यूजर्स को अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद मिली। साथ ही बिजनेस के इनसाइट और गाइडेंस मिले।
2020-21: AppScale Academy को Meity Startup Hub की मदद से लॉन्च किया गया है। इससे हाई क्वॉलिटी ऐप और स्केल को विकसित करने में मदद मिली है।
2022 : Play Pass और ऑफर को भारत में लॉन्च किया गया है।
2022: डेटा सेफ्टी सेक्शन लॉन्च किया गया। जो यूजर्स को जानकारी उपलब्ध कराता है कि आखिर उसकी ओर से दी गई जानकारी का कैसे इस्तेमाल किया गया है।
2022: गूगल प्ले का नया लोगो लॉन्च किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।