Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीजन में कितनी बार कराएं AC की सर्विस? इग्नोर किया तो कंप्रेसर हो सकता है ब्लास्ट!

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 12:30 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि AC की सर्विसिंग सिर्फ सीजन की शुरुआत में ही करवाना जरूरी नहीं है बल्कि आपको 2 महीने बाद भी इसकी सर्विसिंग करवानी चाहिए। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे एसी की लाइफ बढ़ती है और आपको बेहतर कूलिंग मिलती है।

    Hero Image

    कितनी बार कराएं AC की सर्विस?

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते कुछ लोग दिन-रात AC का इस्तेमाल कर रहे हैं। AC इस गर्मी से राहत तो दे सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी का लगातार इस्तेमाल, वो भी सीजन में सिर्फ एक सर्विस के बाद भी खतरनाक हो सकता है। जी हां, अगर आपको भी ऐसा लगता है कि सीजन में AC की एक बार सर्विस करा लेने के बाद उसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी, तो शायद आप गलत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ एक बार सर्विस करा लेना ही काफी नहीं है, खासकर उत्तर भारत जैसे इलाकों में जहां गर्मी काफी ज्यादा होती है और प्रदूषण भी ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप पूरे सीजन में सिर्फ एक बार सर्विस कराते हैं, तो न सिर्फ इससे AC की कूलिंग कम हो सकती है, बल्कि कंप्रेसर फेल होने या ब्लास्ट होने जैसी खतरनाक घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC का 2 महीने बाद सर्विस कराना जरूरी होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    क्यों दो महीने बाद सर्विस जरूरी?

    दरअसल, सीजन की शुरुआत में जो सर्विस की जाती है वो बेसिक क्लीनिंग की होती है जिसमें धूल हटाई जाती है, उसके फिल्टर को क्लीन किया जाता है और सिस्टम को चेक किया जाता है लेकिन इसके बाद AC रोजाना कई घंटे चलता है जिससे उसकी वर्किंग कैपेसिटी इफ्फेक्ट हो सकती है। ऐसे में अगर अगले 2 महीने बाद फिर से अप उसकी सर्विस करवाते हैं तो आपका AC लंबे टाइम तक बेहतर कूलिंग देगा।

    दूसरी बार AC सर्विस के फायदे

    इतना ही नहीं अगर आप सीजन के दौरान फिर से सर्विस करवाते हैं, तो AC में होने वाली समस्याओं को पहचानना आसान हो जाता है। AC की दूसरी सर्विस में किसी भी तरह की समस्या के बारे में आप टेक्नीशियन से बात कर सकते हैं और उसे तुरंत ठीक करवा सकते हैं। जैसे, अगर गैस लीकेज है या वायरिंग में कोई दिक्कत है या एयर फ्लो सही नहीं है। ऐसे में अगर आप सीजन में दूसरी बार सर्विस करवाते हैं, तो न सिर्फ आप AC की बड़ी मरम्मत से बच जाएंगे, बल्कि आपका AC अगली गर्मियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: AC में क्या होता है स्टार का मतलब? ज्यादातर लोग रहते हैं कन्फ्यूज!