विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लैपटॉप पर चला रहे हैं WhatsApp! चैट बंद करने और ऐप लॉक के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट करें इस्तेमाल

Published: Mon, 19 Aug 2024 08:30 AM (GMT+05:30)

वॉट्सऐप का इस्तेमाल फोन के साथ-साथ लैपटॉप पर भी किया जाता है। वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट के साथ आपका काम आसान हो सकता है। आप लैपटॉप पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के दौरान चैट बंद करना चाहते हैं तो कीबोर्ड पर सबसे ऊपर बांयीं ओर esc (Escape) बटन दबा सकते हैं। ऐसा करने के साथ ही चैट क्लोज हो जाएगी।

कीबोर्ड शॉर्टकट के साथ लैपटॉप पर WhatsApp चलाना होगा और भी मजेदार
कीबोर्ड शॉर्टकट के साथ लैपटॉप पर WhatsApp चलाना होगा और भी मजेदार

HighLights

  1. WhatsApp फोन के अलावा लैपटॉप पर चला सकते हैं।
  2. WhatsApp वेब के साथ लैपटॉप पर काम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल वर्तमान समय में करोड़ों लोग कर रहे हैं। वॉट्सऐप का इस्तेमाल पर्सनल ही नहीं, प्रोफेशनल काम के लिए भी किया जाता है। बहुत से लोग काम के लिए एक ही समय पर फोन के साथ-साथ लैपटॉप पर भी वॉट्सऐप ओपन रखते हैं। ऐसे में लैपटॉप के कुछ शॉर्टकट मालूम हों तो वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको वॉट्सऐप के लिए कुछ काम के कीबोर्ड शॉर्टकट बता रहे हैं, जिन्हें आप जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं-

चैट बंद करना

लैपटॉप पर वॉट्सऐप चैट ऑन होती है तो इसे बैक करने का ऑप्शन नहीं मिलता है। चैट पेज से बाहर आने के लिए किसी दूसरी चैट पर आना होता है। अगर आप कीबोर्ड पर सबसे ऊपर बांयीं ओर esc (Escape) बटन दबा दें तो चैट तुरंत बंद हो जाएगी।

चैट क्लोज करने के लिए - Escape

ऐप लॉक करना

लैपटॉप पर वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सारा समय स्क्रीन पर ऑन रखना प्राइवेसी के लिए ठीक नहीं होगा। जरूरत न पड़ने पर अगर वॉट्सऐप किसी विंडो पर खुला है तो ऐप लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आप कीबोर्ड पर Ctrl+alt+L दबा सकते हैं। ऐसा करने के साथ ही ऐप लॉक हो जाएगा। आप चाहें तो अपना पासवर्ड भी सेटअप कर सकते हैं। ऐप लॉक इनेबल रहता है तो डिसेबल के लिए पासवर्ड एंटर करना होगा।

वॉट्सऐप लॉक करने के लिए- Ctrl+alt+L

ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर काम की जरूरी चैट कभी नहीं होगी मिस; ऐप पर आते ही टैप करें बस ये बटन

जरूरी चैट को करें पिन

लैपटॉप पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के दौरान अगर आपको लगता है कि कोई चैट जरूरी है तो इसे पिन कर सकते हैं। पिन करने के बाद यह चैट टॉप पर नजर आएगी। नए मैसेज आने के बाद भी चैट ऊपर हाइलाइट होती दिखेगी। चैट पिन करने के लिए चैट पेज पर आना होगा। इसके बाद कीबोर्ड से Ctrl+alt+shift+P दबाना होगा।

चैट पिन करने के लिए- Ctrl+alt+shift+P

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।