Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jio Money और Jio Chat हुई एक, अब चैट में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं पैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Feb 2017 05:30 PM (IST)

    रिलयांस जिओ ने P2P पेमेंट की शुरुआत की है, जिसमें Jio Chat के जरिए Jio Money में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं

    Jio Money और Jio Chat हुई एक, अब चैट में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं पैसे

    नई दिल्ली। अगर आप रिलायंस जिओ की फ्री सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपने Jio Money और Jio Chat जरुर यूज किया होगा। Jio Chat बिल्कुल व्हाट्सएप की तरह की काम करती है। वहीं, Jio Money बिल्कुल पेटीएम की तरह इस्तेमाल की जा सकती है। इसी बीच रिलयांस जिओ ने P2P पेमेंट की शुरुआत की है, जिसमें Jio Chat के जरिए Jio Money में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इससे पहले FreeCharge ने भी यह सर्विस लॉन्च की थी, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को तुरंत पैसा ट्रांसफर कर सकता है। वहीं, एचडीएफसी बैंक ने OnChat सर्विस शुरु की थी, जिसके जरिए Facebook Messenger के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे होगा Jio Money और Jio Chat लिंक: इसके लिए दोनों व्यक्तियों (जिन्हें ट्रांजेक्शन करना है) के पास Jio Money और Jio Chat एप होनी चाहिए। सबसे पहले आपको इन दोनों एप्स को लिंक करना होगा। इसके लिए Jio Money एप में पेमेंट सेक्शन में जाकर link पर क्लिक करना होगा। इससे आपकी Jio Chat एप Jio Money से लिंक हो जाएगी। Jio Chat एंड्रायड में अपने आप ही OTP को ले लेगा। लेकिन iOS में यूजर को मैनुअली ही OTP एंटर करना होगा। इसके बाद ये दोनों एप्स एक दूसरे से लिंक हो जाएंगी। सिर्फ रिलायंस जिओ ही नहीं, बल्कि जो यूजर जिओ यूज नहीं कर रहे हैं, वो भी इस सर्विस को इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कैसे करें पेमेंट: किसी को पैसे भेजने के लिए आपको जिसे पैसे भेजने है उसकी चैट विंडो खोलनी होगी। इसके बाद नीचे दायीं ओर माइक्रोफोन के साइड में अमाउंट एंटर करने के लिए रुपये के आइकॉन पर टैप करें। आपको चैट बार के बिलकुल नीचे Jio Money दिखाई देगा। आपको जितने पैसे भेजने हैं, वो लिख दें ओर सेंड बटन पर क्लिक कर दें। यह इंस्टेंट ट्रांजेक्शन होगा। यानि की आपका भेजा हुआ पैसा तत्काल ट्रांसफर हो जाएगा। अगर अपने दोनों एप्स को कनेक्ट नहीं किया है, फिर भी सेंड पर क्लिक करने पर आपको OTP आएगा और उससे अपने आप ही एप्स लिंक हो जाएंगी।

    मार्किट में मौजूद ऐसे दूसरी सेवाओं से जिओ किसी भी मायने में बेहतर तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन अगर जिओ किसी तरह अपना यूजर अनुभव और कवरेज बढ़ा सके, तो कुछ लोगों को यह फायदा पंहुचा सकता है। हालांकि, अगर आप जिओ एप्स का प्रयोग नही कर रहें है, तो आपको कुछ भी नुकसान नहीं होने वाला है। क्योंकि पेटीएम, एचडीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थाएं इससे बेहतर सेवाएं दे रही हैं।

    यह भी पढ़े,

    स्मार्टफोन का स्क्रीन साइज नहीं बल्कि Pixel रखते हैं मायने, जानें कैसा होना चाहिए फोन का डिस्पले

    किसी भी स्मार्टफोन का पासवर्ड या पैटर्न लॉक महज 5 मिनट में ऐसे करें अनलॉक

    एप्पल Airpods को एंड्रायड डिवाइस में ऐसे करें इस्तेमाल

    comedy show banner
    comedy show banner