यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IRCTC Down: टेक्निकल खामियों के चलते बंद हुई रेलवे की ई-टिकट वेबसाइट, ये ऐप्स आएंगे आपके काम
Train Ticket Booking App ट्रेन से सफर करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की जानकारी वाला हो सकता है। ...और पढ़ें

HighLights
- आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट भारतीय रेलवे की ऑफिशियल ऐप है।
- ट्रेनमैन आईआरसीटीसी का एक ऑथराइज्ड पार्टनर है।
- ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए अडानी वन ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर नजर आने वाले लगभग हर ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी होती है। ट्रेन में सफर के लिए टिकट बुक करने की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ यात्री घंटों लाइन में खड़े रहते हैं तो कुछ एजेंट को ज्यादा पैसा देकर टिकट बुक करवाते हैं।
हालांकि, अब हर काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं, ऐसे में घर बैठे ही आसानी से ट्रेन की टिकट मोबाइल ऐप से बुक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कुछ ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं-
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट भारतीय रेलवे की ऑफिशियल ऐप है। इस ऐप की मदद से ट्रेन की टिकट बुक की जा सकती है। इस ऐप आईआरसीटीसी ई वॉलेट के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मिलती है।

फोन या टैबलेट की मदद से इस ऐप पर ट्रेन की टिकट बुक करने के अलावा कैंसल करने का भी ऑप्शन मिलता है। इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : IRCTC Down: ठप पड़ी रेलवे की e-ticket बुकिंग वेबसाइट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
ट्रेनमैन
ट्रेनमैन आईआरसीटीसी का एक ऑथराइज्ड पार्टनर है। इस ऐप की मदद से यात्री किसी भी लोकेशन और क्लास के लिए टिकट बुक कर सकता है।
.jpg)
इतना ही नहीं, इस ऐप पर यात्री को ट्रेन के आने-जाने( आगमन और प्रस्थान) का समय भी चेक किया जा सकता है। ऐप पर पीएनआर स्टेटस चेक करने की सुविधा भी मिलती है। ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
अडानी वन
ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए आप अडानी वन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप पर शॉपिंग की सुविधा भी मिलती है।

इस ऐप से ट्रेन की टिकट बुक करने पर सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन के साथ कुछ रीडीम पॉइन्ट्स का भी फायदा मिलता है। अडानी ऐप को एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
