Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Assistant के ये शानदार फीचर्स, बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का अंदाज

    By Ajay VermaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Jul 2021 02:11 PM (IST)

    Google Assistant hidden features टेक कंपनी Google का Google Assistant आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। आज इस खबर में हम आपको गूगल असिस्टेंट के कुछ चुनिंदा फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगे।

    Hero Image
    Google Assistant की फोटो दैनिक जागरण की है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Assistant hidden features: गूगल (Google) का गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) बेहद खास प्लेटफॉर्म है, क्योंकि इसके आने से हम सभी अपने ज्यादातर काम कम समय में पूरा कर लेते हैं। गूगल असिस्टेंट हमारे एक कमांड पर काम करता है। फिर चाहे न्यूज सुनना हो या फिर अपने पसंद के गानें सुनने हो। आज हम आपको यहां गूगल असिस्टेंट के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी और आपके सभी काम पलक झपकते ही पूरे हो जाएंगे। आइए जानते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाषा का अनुवाद

    हम किसी भी भाषा का अनुवाद करने के लिए गूगल असिस्टेंट की मदद ले सकते हैं। इसके लिए हमें सबसे पहले हैलो गूगल बोलना है। इसके बाद अपना वाक्य बोलकर उस भाषा का नाम लेना है, जिसका हम अनुवाद करना चाहते हैं। इतना करते ही गूगल असिस्टेंट तुरंत अनुवाद कर देगा।

    ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी

    आप कहीं निकलने से पहले गूगल असिस्टेंट के जरिए अपने आसपास के ट्रेफिक का हाल जान सकते हैं। इसके लिए आपको हैलो गूगल बोलना होगा। इसके बाद आपको बोलना है ट्रेफिक अपडेट नियर मी। इतना बोलते ही आपके सामने पूरा मैप खुल जाएगा और गूगल बोलकर आपको ट्रेफिक का हाल बता देगा।

    करंसी

    आप गूगल असिस्टेंट की मदद से दुनिया की किसी भी करंसी को भारतीय करंसी में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको हैलो गूगल बोलकर उस राशि को बोलना है, जिसे आप भारतीय रुपयों में बदलना चाहते हैं। इसके बाद गूगल खुद बोलकर आपको करंसी की जानकारी देगा।

    डेली रूटीन के कामों में मदद करेगा गूगल असिस्टेंट

    आप गूगल असिस्टेंट के जरिए कॉल करना और अलार्म सेट करने जैसे रोजमर्रा के काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस गूगल असिस्टेंट को कमांड देनी होगी। इसके बाद गूगल तुरंत आपका काम कर देगा। इसके अलावा आप गूगल पर रिमांडर सेट कर सकते हैं। जैसे आपको समय पर दवाई लेनी है, तो आपको मुझे इतने बजे दवाई लेनी है का कमांड देना होगा। इसके बाद गूगल उतने बजे दवाई का रिमांडर सेट कर देगा। आपको तय समय पर रिमांडर मिल जाएगा।