Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप पर बिना एडमिन की परमीशन के इस तरह करें ग्रुप ज्वाइन

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:00 AM (IST)

    व्हाट्सएप पर अगर आप किसी ग्रुप में बिना एडमिन परमिशन के एड होना चाहते हैं, तो आपको ये एप डाउनलोड करनी होगी ...और पढ़ें

    Hero Image
    व्हाट्सएप पर बिना एडमिन की परमीशन के इस तरह करें ग्रुप ज्वाइन

    नई दिल्ली। क्या आप व्हाट्सएप के किसी ऐसे ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं, जिसके एडमिन को आप नहीं जानते? क्या आपके दोस्तों ने कोई ग्रुप बनाया है, जिसमें वो आपको एड करना भूल गए हैं? तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताएंगे कि बिना एडमिन की परमीशन लिए किसी व्हाट्सएप ग्रुप में खुद को कैसे एड किया जाता है। इस आसान ट्रिक की मदद से आप व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं, वो भी एडमिन की परमीशन के बिना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    स्टेप-1

    इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर अपने फोन में मौजूद व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा।

    स्टेप-2

    इसके बाद गूगल प्ले स्टोर से ही Groups for Whatsapp एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

    स्टेप-3

    एप इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करें। इस एप में आप जिस भी कैटेगरी का ग्रुप ज्वाइन करना चाहते हैं वो आपको मिल जाएगा।

    स्टेप-4

    यहां आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा। उदाहरण के तौर पर: हिंदी, अंग्रेजी, मराठी आदि।



    स्टेप-5

    इसके बाद आपको अपने मनमुताबिक ग्रुप का चुनाव करना है।

    स्टेप-6

    इसके बाद Join Group पर क्लिक करें।

    स्टेप-7

    जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आप अपने व्हाट्सएप में पहुंच जाएंगे। जिसमें आपको ग्रुप की सारी जानकारी मिल जाएगी। एक बार फिर Join Group पर क्लिक करें।

    स्टेप-8

    अब आप देख पाएंगे कि आप व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन हो चुके हैं। जब आप ग्रुप में जाएंगे तो वहां लिखा होगा कि आपको ग्रुप इनवाइट भेजा गया था, जिसके जरिए आपने ग्रुप ज्वाइन किया है।