Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोन से चलेगा AC-गीजर, दूर बैठे होगी घर की रखवाली; 1,000 रुपये से कम के ये प्रोडक्ट बना देंगे घर को स्मार्ट

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 04:30 PM (IST)

    आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। अगर आप कम बजट में अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो यहां 1000 रुपये से कम के गैजेट्स के बारे में हम बता रहे हैं। उदाहरण के लिए स्मार्ट बल्ब जिन्हें ब्लूटूथ और WiFi से कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्ट प्लग से टीवी और गीजर जैसे उपकरणों को स्मार्ट बनाया जा सकता है।

    Hero Image
    अपने घर को 1,000 रुपये से कम में ऐसे बनाएं स्मार्ट।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। फोन से ही देश दुनिया के ढेरों काम हो जाते हैं। आजकल AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे होम अप्लायंस भी स्मार्ट हो गए हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट थोड़े महंगे आते हैं। अगर आप कम बजट में अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। तो हम यहां आपको 1,000 रुपये से कम के ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका घर स्मार्ट बन जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट बल्ब

    पहले नंबर पर है स्मार्ट बल्ब। ये बल्ब 1,000 रुपये से कम में मिल जाते हैं। उदाहरण के लिए अभी अमेजन से PHILIPS WiZ Neo 12W B22 Wi-Fi & Bluetooth LED Smart Bulb के12W वेरिएंट को 699 रुपये में खरीद सकते हैं। ऐसे बल्ब ब्लूटूथ और WiFi से कनेक्ट होते हैं। फिर इन्हें आसानी से अलग-अलग कलर में सेट किया जा सकता है। इसके लिए इसे फोन पर ऐप से पेयर करना होता है। ये अमेजन ALexa और Google Assistant कंपैटिबिलिटी के साथ आते हैं। ऐसे में इन्हें वॉयस कमांड भी दिया जा सकता है। बल्ब म्यूजिक के साथ सिंक भी होते हैं। इसके अलावा इन्हें किसी एक निश्चित समय पर ऑन-ऑफ होने के लिए शेड्यूल भी किया जा सकता है।

    स्मार्ट प्लग

    दूसरे नंबर पर है स्मार्ट प्लग। इन्हें भी 1,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो अभी QUBO 16A Wifi + BT Smart Plug को अमेजन से 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये प्लग भी WiFi और ब्लूटूथ से कनेक्ट होते हैं। फिर इन्हें फोन से पेयर किया जा सकता है। इसके बाद अभी टीवी, हीटर या गीजर जैसे किसी भी अप्लांयस को इस प्लग से कनेक्ट कर स्मार्ट बना सकते हैं। आप गीजर को किसी निश्चित समय ऑफ होने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। आप ऐप के जरिए घर पर न रह कर भी प्लग के जरिए किसी कनेक्टेड अप्लायंस को ऑन-ऑफ कर सकते हैं। ऐसे प्लग Amazon Alexa और Google Assistant को भी सपोर्ट करते हैं।

    स्मार्ट कैमरा

    तीसरे नंबर पर स्मार्ट कैमरा। वैसे स्मार्ट कैमरा थोड़े महंगे आते हैं। लेकिन, कुछ ऑप्शन 1,000 रुपये से कम में भी उपलब्ध हैं। जैसे अमेजन से अभी MANOMAY 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera 944 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये कैमरा भी WiFi से कनेक्ट होते हैं। फिर कैमरे को ऐप के जरिए पेयर करना होता है। फिर कहीं से भी बैठ कर फोन के जरिए इसके फुटेज को देख सकते हैं। इसमें फोन के जरिए ही कैमरे को कंट्रोल करने का भी ऑप्शन मिलता है। आप इसके जरिए बातचीत भी कर सकते हैं। इसमें वॉयस कमांड के लिए Alexa सपोर्ट भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें: BSNL जल्द शुरू करेगा 5G सर्विस, सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बताया क्या होगा नाम; मिलेगा हाई स्पीड इंटनेट