Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    400 पार हुआ Delhi का AQI, जहरीली हवा से बचने में मददगार होंगे ये गैजेट्स, यहां पढ़ें डिटेल्स

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 04:30 PM (IST)

    ठड़ी का मौसम शुरू होते ही भारत के कई शहरों में AQI के लेवल 300 पार कर गया है जिसका प्रभाव लोगों पर काफी पड़ रहा है। अगर सिर्फ दिल्ली NCR की बात करें तो कई इलाकों के स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। आज हम आपको कुछ गैजेस्ट के बारे में बताएंगे जो ऐसी स्थिति में आपके काम आएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Air Quality Delhi

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की बदलती आबोहवा ने लोगों को मजबूर कर दिया है कि घर से जाना कम करें , क्योंकि तीन दिन में ही शहर का AQI 400 पार कर गया है। ऐसे में हम अपने बेसिक कामों को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये पहली बार नहीं है , जब ऐसा हुआ है , काफी सालों से दिल्ली का AQI एक बड़ी समस्या रहा है। इस साल भी दिल्ली और NCR का हाल ऐसा है, क्योंकि इसका AQI इस बार 400 पार कर गया है। आने वाले समय में बदलते मौसम, पटाखों और पराली को जलाने से ये समस्या और बढ़ जाती है। मगर आज हम आपको बताएंगे कि किन गैजेट्स मदद से आप इस समस्या से बच सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Air Purifiers

    • सबसे पहले हम जिस गैजेट की बात कर रहे हैं, वो एयर प्यूरीफायर है, जिसकी मदद से आप साफ हवा में सांस ले सकते हैं।
    • ये डिवाइस बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने में मददगार होगा। मौसम की स्थिति के हिसाब से ये प्यूरीफायर एयर क्वालिटी को बेहतर करते हैं।
    • इसमें HEPA और एक्टिव कार्बन फिल्टर आपको बैक्टीरिया से अन्य पॉल्यूटेंट्स से सुरक्षित रखता है। बहुत से ब्रांड्स ऐसे है,जो एयर प्यूरीफॉयर बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें - जहरीली हवा से बचाएंगे ये Air Purifiers, टॉप क्लास टेक्नोलॉजी और कीमत भी है कम

    Air Quality Sensors और Quality Monitors

    • इसके लिए आप कुछ एयर क्वालिटी मॉनिटर सेंसर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको सुरक्षित रहने में मदद कर सकता है।
    • इसके अलावा आप एयर क्वालिटी मॉनिटर का भी उपयोग कर सकते हैं, जो आपको अन्य पॉल्यूटेंट के बारे में भी जानकारी देता है। इसका इस्तेमाल आप इनडोर और आउटडोर दोनों में कर सकते हैं।
    • बता दें कि आपके स्मार्टफोन इसमें मदद कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

    Humidifiers

    • ये एक ऐसा डिवाइस है, जो आपके घर में काम आ सकता है, क्योंकि यह हवा में फैले पॉल्यूटेंट में मॉइस्चर बढ़ा कर उन्हें भारी कर देता है।
    • इससे वे जमीन पर गिर जाते हैं और आपके आसपास की हवा साफ हो जाती है।

    N99/FFP2 मास्क

    • ये पूरी जरह गैजेट तो नहीं है , लेकिन ऐसी स्थिति में यह मददगार हो सकता है।
    • बता दें कि सर्टिफाइड N99 और FFP2 मास्क आप तक आप पास की खराब हवा को फैलने से रोकता है। इसकी मदद से आप खतरनाक बिमारी से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - एक नया स्मार्ट एयर प्यूरीफायर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान