विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 5 तरीकों की मदद सस्ते टीवी में भी मिलेगा Dolby Digital इफेक्ट

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Tue, 31 Jul 2018 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 04:24 PM (IST)

टीवी की सेटिंग्स और जगह बदलने से ही आप किसी भी साधारण टीवी की क्वालिटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

इन 5 तरीकों की मदद सस्ते टीवी में भी मिलेगा Dolby Digital इफेक्ट
इन 5 तरीकों की मदद सस्ते टीवी में भी मिलेगा Dolby Digital इफेक्ट

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आपको पता है कि टीवी की सेटिंग्स और जगह बदलने से ही आप किसी भी साधारण टीवी की क्वालिटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप महंगी टीवी को भी गलत सेटिंग्स और जगह पर रखते हैं, तो उसकी आवाज दब सकती है और आपको वर्जुअल साउंड की जगह दबी हुई आवाज सुनने को मिल सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप सिनेमा हॉल जैसा इफेक्ट पा सकते हैं।

TV Sound Modes

कई बार ऐसा होता है कि जब हम किसी टीवी को खरीददते हैं, तो उसकी साउंड क्वालिटी हमारे घर में कुछ और शोरूम में कुछ और लगती है। दरअसल इसका सबसे बड़ा कारण टीवी का साउंड मोड है। आसान भाषा में समझें तो डिफाल्ट मोड के अलावा हर टीवी में कई मोड्स दिए गए होते हैं, जिन्हें जगह और जरुरत के हिसाब से बदला जा सकता है। यानी अगर आपकी टीवी हॉल में तो इसकी सेटिंग्स अलग होगी और अगर छोटे कमरे में है तो अलग होगी। टीवी में आपको movie, music, game, voice और Custom जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। अपनी टीवी पर इन सभी मोड्स को ट्राइ करें और देखें कि कौन से मोड में आपको बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिल रही है।

Equalizer

अगर आपको टीवी में इंस्टॉल कोई भी मोड पसंद नहीं आता है, तो कस्टम सेटिंग्स में जाकर Equalizer मोड का इस्तेमाल करें। इसके जरिए आप अपनी पसंद और जरुरत के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी सेट कर सकते हैं।

Settings

  • ये सेटिंग्स आपकी टीवी के लिए परफेक्ट हो सकती है।
  • Bass की सेटिंग्स को 20Hz से 250Hz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज में सेट करें।
  • आवाज की क्वालिटी के लिए इसे 250Hz से 500Hz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज में सेट करें।
  • Treble की सेटिंग्स के लिए 4KHz से 20KHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज में सेट करें।

Table Stand

अगर आपकी टीवी में नीचे की ओर स्पीकर लगा है, तो इसे टेबल स्टेंड पर रखें। इससे आवाज टेबल से टकरा कर बाउंस होगी, जिससे आपको वर्चुअल साउंड इफेक्ट मिलता है। इसके अलावा आप टीवी को छोटे कमरे में रख कर बेहतर क्वालिटी पा सकते हैं।

Speaker

अगर ऊपर दिए गए तरीके काम नहीं करते हैं, तो टीवी में अलग से साउंड बार लगाना आखिरी विकल्प हो सकता है। इससे आपको अपने मन के मुताबिक ऑडियो क्वालिटी मिलती है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि जब आप साउंड बार खरीदने जा रहे हों, उससे पहले टीवी की कनेक्टीविटी जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें:

बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले इन 6 बातों के बारे में जरूर बताएं

फोन के चोरी होने या फिर खोने पर इस तरह लें Whatsapp Chat का बैकअप

कम सैलरी में भी होगी अब ज्यादा बचत, ये एेप्स रोकेंगी फिजूल खर्चे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।