Move to Jagran APP

वनप्लस 5T और 5 को मिला एंड्रॉयड ओरियो अपडेट, आईफोन 10 की तरह मिला जेस्चर फीचर

Oreo Update: OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन अब चलेंगे एंड्रॉयड 8.1 Oreo पर

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 18 Apr 2018 12:30 PM (IST)
वनप्लस 5T और 5 को मिला एंड्रॉयड ओरियो अपडेट, आईफोन 10 की तरह मिला जेस्चर फीचर
वनप्लस 5T और 5 को मिला एंड्रॉयड ओरियो अपडेट, आईफोन 10 की तरह मिला जेस्चर फीचर

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। वनप्लस ने ऑक्सीजन ओएस 5.1.0 के फॉर्म में एंड्रॉयड 8.1 अपडेट देनी शुरू कर दी है। यह अपडेट वनप्लस 5 और 5T को मिल रही है। इस अपडेट के साथ फोन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अपडेट के बाद फोन में आईफोन 10 की तरह जेस्चर फीचर भी उपलब्ध हो जाएगा। यह फीचर अब तक वनप्लस 5T में ही उपलब्ध था। इसके अलावा अपडेट में लॉन्चर, गेमिंग मोड और एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से सम्बंधित भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे यूजर्स का हैंडसेट को इस्तेमाल करने का अनुभव और बेहतर होगा।

loksabha election banner

इसके अलावा भी कुछ स्मार्टफोन्स हैं जिनको या तो हाल ही में लेटेस्ट ओएस अपडेट मिला है या मिलने वाला है। एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट कुल 80 फोन में देने वाला है। इसमें लगभग सभी बड़ी निर्माता कंपनियां शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर:

  • एलजी: LG V30+, LG V30, , LG G6, LG V20
  • सैमसंग: Samsung Galaxy S8, Samsung Galaxy S8+, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy S7 edge, Samsung Galaxy A5 (2017)
  • सोनी: Sony XA1 Plus, Sony Xperia X, Sony Xperia X Performance, Sony Xperia XZ, Sony Xperia XZ Premium, Sony Xperia XZs
  • गूगल: Google Pixel, Google Pixel XL, Google Pixel 2, Google Pixel 2 XL
  • शाओमी: Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Redmi Note 5, Xiaomi Mi Mix 2, Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi Max 2
  • हॉनर: Honor 7X , Honor 9, Honor 8 Lite
  • हुवावे: Huawei Honor 8 Pro, Huawei Honor 8
  • आसुस: Asus Zenfone 4, Asus Zenfone 4 Pro
  • वीवो: Vivo X9s, Vivo-X20 Plus, Vivo X20, Vivo Xplay6
  • मोटोरोला: Moto Z, Moto G5
  • एचटीसी: HTC U11, HTC U Ultra
  • वनप्लस: OnePlus 5T, OnePlus 5, OnePlus 3
  • नोकिया: Nokia 3, Nokia 6
  • माइक्रोमैक्स: Micromax Canvas Infinity

आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर फोन की अपडेट को देख सकते हैं और फोन को अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

शाओमी मी 6X ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ 25 अप्रैल को होगा लॉन्च, सैमसंग नोट 9 की पढ़ें डिटेल्स

व्हाट्सएप पेमेंट में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया रिक्वेस्ट मनी का नया फीचर

वनप्लस 6 से लेकर गूगल होम तक: ये हैं बीते हफ्ते की टेक की बड़ी खबरें

जियो और सोडेक्सो ने की साझेदारी, जानिए ग्राहकों को इससे क्या होगा 

इन 10 स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, 8000 रुपए तक घटे दाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.