विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18 हजार से भी कम कीमत में मिल रहा है Motorola का ये फोन, कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरे से है लैस

By Jagran News Edited By: Jagran News Network
Published: Mon, 11 Nov 2024 08:30 AM (IST)

अगर आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो ...और पढ़ें

फ्लिपकार्ट पर Motorola G85 5G पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर Motorola G85 5G पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 20 हजार रुपये से कम में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपके लिए ये एक अच्छा समय हो सकता है। क्योंकि, फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के एक जबरदस्त स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी जा रही है। ये फोन कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे कई धमाकेदार फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डील।

दरअसल, हम यहां Motorola G85 5G के बारे में बात कर रहे हैं। ग्राहक इस फोन को अभी डिस्काउंट के बाद 18 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को अभी फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी ग्राहकों को फोन पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ये डिस्काउंट ग्राहक फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट पर पा सकते हैं। ग्राहकों को मैजेंटा, ग्रे, ग्रीन और ब्लू वाले कलर ऑप्शन फोन के लिए मिलेंगे। बैंक ऑफर की बात करें तो ग्राहक DBS बैंक डेबिट कार्ड के जरिए 1,000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। ग्राहकों को फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट पाने के लिए पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना भी जरूरी है।

Motorola G85 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल सिम (नैनो) वाला मोटो G85 5G एंड्रॉयड 14-बेस्ड Hello UI पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। ये क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है। रैम को अनयूज्ड स्टोरेज के साथ 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑप्टिक्स के लिए, फोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ़्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में है। Moto G85 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Budget Room Heaters: 2 हजार रुपये से कम में खरीदने के लिए ये हैं बेस्ट रूम हीटर