विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget Room Heaters: 2 हजार रुपये से कम में खरीदने के लिए ये हैं बेस्ट रूम हीटर

By Jagran News Edited By: Jagran News Network
Published: Sun, 10 Nov 2024 05:16 PM (IST)

भारत में अब जल्द ही कड़ाके की सर्दी दस्तक देने वाली है। अगर आप इस सीजन में नया रूम हीटर ...और पढ़ें

2,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए ये हैं रूम हीटर्स।
2,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए ये हैं रूम हीटर्स।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश में खासतौर पर उत्तर भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। थोड़े ही दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और गीजर का इस्तेमाल शुरू कर देंगे। अगर आप भी इस सीजन में नया रूम हीटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम यहां आपको 2,000 रुपये से कम के बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां लिस्ट में आपको कई पॉपुलर कंपनियों के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।

Orient Electric Areva Portable Room Heater

अमेजन से इस प्रोडक्ट को ग्राहक 1,249 रुपये में खरीद सकते हैं। ये 2000W का हीटर है, जो दो हीटिंग मोड के साथ आता है। इसमें एडवांस्ड ओवरहीट प्रोटेक्शन भी दिया गया है। ग्राहकों को प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी।

Bajaj RHX-2 Halogen Heater

इसे ग्राहक अमेजन से 1,574 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 400W/800 Watts के 2 हीट सेटिंग्स मिलेंगे। ग्राहकों को प्रोडक्ट के साथ 1 साल की हीटिंग एलिमेंट वारंटी भी मिलेगी। इसे नॉइसलेस ऑपरेशन के लिए खासतौर पर बनाया गया है।

Crompton Insta Comfort Heater

इस रूम हीटर को ग्राहक अमेजन से अभी 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं। ये 2000W का हीटर है। इसमें गर्माहट फैलाने वाले फैन मौजूद हैं। साथ ही हीटर में ओवरहीट प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है।

Usha 2 Rod 800 Watt Quartz Heater

इस रूम हीटर को ग्राहक अमेजन से 1,099 रुपये में खरीद सकते हैं। इस प्रोडक्ट को लोवर पावर कंजप्शन के लिए खासतौर पर बनाया गया है। इसमें 2 हीटिंग पोजिशन दिए गए हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट ग्रिल भी है।

Havells Co zio Quartz Room Heater

अमेजन से इस हीटर को ग्राहक 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं। ये 800W का रूम हीटर है। ग्राहकों को इसमें 2 हीट सेटिंग और 2 साल की वारंटी मिलेगी। इस प्रोडक्ट में इसे कैरी करने के लिए हैंडल भी दिया गया है।

आपको बता दें कि ऊपर गए प्रोडक्ट्स पर अमेजन पर कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक इन ऑफर्स के साथ इन रूम हीटर्स को और भी कम कीमत में खरीद पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का आसान तरीका, खर्च सिर्फ 50 रुपये