विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhaar Card में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का आसान तरीका, खर्च सिर्फ 50 रुपये

Published: Sun, 10 Nov 2024 01:30 PM (IST)

Aadhaar Card में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आपको किसी भी योजना या सर्विस का लाभ लेने में परेशानी ...और पढ़ें

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का आसान तरीका
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का आसान तरीका

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar Card हर भारतीय के लिए सबसे जरूरी डॉक्युमेंट है। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले यही मांगा जाता है। आधार में OTP के लिए मोबाइल लिंक होना भी बहुत जरूरी है। अगर आधार के साथ मोबाइल लिंक नहीं है तो परेशानी खड़ी हो सकती है। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके आधार कार्ड में मोबाइल लिंक नहीं है, अगर लिंक भी तो वह एक्टिव नहीं है।

ऐसे में अगर आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं, तो इसका प्रोसेस बहुत आसान सा है। इसके लिए ज्यादा फीस भी नहीं देनी होती है। हम आधार में मोबाइल नंबर लिंक करने का पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप बताने वाले हैं।

मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी

आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है। अगर नंबर लिंक नहीं तो आप कई तरह के लाभ नहीं ले सकते। मोबाइल नंबर लिंक न होने की स्थिति में सरकारी लाभ, बैंकिंग और मोबाइल सर्विस लेना मुश्किल है। ज्यादार सर्विसों का लाभ लेने के लिए पहले आधार से रजिस्टर्स मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है।

ऑफलाइन प्रोसेस

आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आपको कुछ चीजें फॉलो करनी होंगी।

  • सबसे पहले अपने पास के नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
  • जहां करेक्शन फॉर्म लेकर उसे फिल करना होगा।
  • फॉर्म में वह जानकारी भरें, जो अपडेट करना चाहते हैं।
  • फॉर्म भरकर आधार एग्जिक्यूटिव के पास सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आपकी बायोमैट्रिक डिटेल ली जाएगी।
  • आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने की फीस 50 रुपये होती है।
  • आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने कम से 30 दिन का वक्त लगता है।

ऑनलाइन प्रोसेस

आधार में ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट लेनी होती है, जिसके बाद बायोमैट्रिक डिटेल के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता है। इसके लिए कुछ प्रोसेस फॉलो करना होता है। आप नीच दी गई किसी भी डिटेल को अपडेट करवाने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

  • नया आधार एनरोलमेंट
  • नाम अपडेट
  • एड्रेस अपडेट
  • मोबाइल नंबर अपडेट
  • ईमेल आईडी अपडेट
  • डेट ऑफ बर्थ
  • जेंडर अपडेट
  • बायोमैट्रिक (फोटो, फिंगरप्रिंट और Iris) अपडेट

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद आपको ज्यादा झंझट नहीं करना होता है। सिर्फ आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर अपनी बायोमैट्रिक डिटेल देनी होती है। जबकि अगर यही काम ऑफलाइन किया जाए तो आपको सारे डॉक्युमेंट लेकर जाने पड़ते हैं और इसमें वक्त भी ज्यादा लगता है।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card में कौन-सी जानकारी कितनी बार करवा सकते हैं अपडेट, DOB को लेकर सबसे सख्त नियम