विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोजाना 1 रुपये से भी कम में मिलेगी इनकमिंग, जानें मिनिमम रिचार्ज पैक्स के बारे में हर बात

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 09:22 AM (IST)

इन दोनों ही टेलिकॉम कंपनियों ने ये रिचार्ज प्लान्स रिलायंस जियो की वजह से हो रहे घाटे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे खर्च की भरपाई के लिए लाए गए हैं

रोजाना 1 रुपये से भी कम में मिलेगी इनकमिंग, जानें मिनिमम रिचार्ज पैक्स के बारे में हर बात
रोजाना 1 रुपये से भी कम में मिलेगी इनकमिंग, जानें मिनिमम रिचार्ज पैक्स के बारे में हर बात

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। कुछ दिन पहले ही भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के नंबर पर फ्री इनकमिंग सेवा समाप्त करते हुए मिनिमम रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही टेलिकॉम कंपनियों ने ये रिचार्ज प्लान्स रिलायंस जियो की वजह से हो रहे घाटे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे खर्च की भरपाई के लिए लाए गए हैं। ज्यादातर यूजर्स के पास इन दिनों एक से ज्यादा सिम कार्ड होते हैं। जिनमें से यूजर्स केवल एक सिम कार्ड का ही इस्तेमाल कॉलिंग और डाटा के लिए करते हैं। दूसरा सिम कार्ड का इस्तेमाल यूजर्स केवल इनकमिंग के लिए करते हैं और उसे रिचार्ज नहीं कराते हैं।

रिचार्ज नहीं कराने पर बंद हो सकती है इनकमिंग 

ऐसे यूजर्स के लिए ही Airtel और Vodafone-Idea ने मिनिमम रिचार्ज पैक्स निकाले हैं। ताकि ये यूजर्स अपने प्रीपेड नंबर को समय पर रिचार्ज कराएं नहीं तो उनके इनकमिंग और ऑउटगोइंग कॉल्स बंद कर दिए जाएंगे। अगर, कोई यूजर अपने नंबर को 30 दिनों तक इन मिनिमम रिचार्ज पैक्स के साथ रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उनके आउटगोइंग कॉल्स बंद कर दिए जाएंगे और 45 दिनों के बाद इनकमिंग कॉल्स भी बंद कर दिए जाएंगे। हांलाकि, इन मिनिमम रिचार्ज पैक्स की जरूरत उन यूजर्स को नहीं होगी जो रेग्यूलर अपना फोन रिचार्ज कराते हैं।

Airtel का 23 रुपये वाला रिचार्ज पैक

इन दोनों ही कंपनियों के मिनिमम रिचार्ज प्लान्स 35 रुपये से शुरू होते हैं। हाल ही में एयरटेल के 23 रुपये वाला नया रिचार्ज पैक लॉन्च किया है। 23 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों की 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी कि आपको रोजाना 1 रुपये से कम खर्च में इनकमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है। इस प्लान में लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 2.5पैसा प्रति सेकेंड चार्ज देना होगा। लोकल SMS के लिए 1 रुपये और नैशनल SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज देना होता है। इसके अलावा इस प्लान में डाटा का लाभ नहीं मिलता है।

मिनिमम रिचार्ज पैक्स

Airtel और Vodafone-Idea के 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के मिनिमम रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। 35 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। टॉकटाइम के अलावा 100MB डाटा भी मिलता है। कॉलिंग के लिए ग्राहकों को 1 पैसा प्रति सेकंड का चार्ज देना होगा। वहीं, 65 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 55 रुपये का बैलेंस मिलता है। बैलेंस के अलावा फोन में 200MB डाटा मिलता है। इसमें भी कॉलिंग के लिए 1 पैसा प्रति सेकंड का चार्ज लगता है। 95 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 95 रुपये का फुल टॉकटाइम और 500MB डाटा मिलता है। कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट का चार्ज लगता है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, जुड़ेंगे तीन खास फीचर्स

'I Love Mi' सेल में इन दो स्मार्टफोन पर मिल रहा है 3500 रुपये तक का डिस्काउंट

Idea ने 200 रुपये से कम में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।