विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WiFi के बाद भी है स्लो इंटरनेट की प्राब्लम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Tue, 07 Mar 2023 08:14 AM (IST)

इंटरनेट हमारी अहम जरूरत बन गया है। आजकल लगभग हर घर में इंटरनेट की सुविधा के लिए WiFi या मॉडम ...और पढ़ें

If you have WiFi and facing slow internet issue
If you have WiFi and facing slow internet issue

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन हमारी अहम जरूरत बन गया है। बीते कुछ सालों में इसका उपयोग हमारे जीवन में काफी ज्यादा होने लगा है। गाना सुनने से लेकर खाना मंगाने तक, हर काम में हम इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में अगर ये स्मार्टफोन अगर काम का न रहे तो।ऐसी स्थिति तब आती है, जब आपके पास इंटरनेट ना हो या वो ठीक से काम ना करें।

इंटरनेट के बिना अपने फोन की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि हर छोटी बड़ी जरूरतों के लिए आपके फोन में इंटरनेट होता जरूरी है। ऐसे में जब इसकी पांचवी पीढी भी अस्तित्व में आप गई है तो स्लो इंटरनेट की समस्या से हमें काफी चिड़चिड़ाहट होती है। क्योंकि इससे हमारा सारा काम रुक जाता है।

इन कामों में जरूरी है इंटरनेट

चाहे ऑनलाइन भुगतान करना हो, खरीदारी करनी हो, पढ़ाई करनी हो या कोई सरकारी काम हो, इंटरनेट लगभग हर चीज के लिए आवश्यक है। ऐसे में इंटरनेट को स्लो होना आपको नाराज कर सकत है।

क्यों स्लो होता है इंटरनेट?

अगर आप अपने मोबाइल डाटा पैक के साथ काम करते हैं, तो हो सकता है कि आपके फोन में या डाटा पैक में कोई समस्या हो। वहीं अगर आपके पास वाई फाई है लेकिन फिर भी आपको समस्या हो रही है तो आपको सोचने की जरूरत है।

हम सब जानते हैं कि वाईफाई होने से आपका काम बहुत तेज और आसान हो जाएगा। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि एक अच्छे सर्वर से वाईफाई कनेक्शन होने से धीमी इंटरनेट की संभावना कम हो जाएगी, तो ऐसा जरूरी नही है। इंटरनेट की स्पीड कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनका आपको ध्यान रखना होता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

इंटरनेट की धीमी स्पीड के कारण

आम तौर पर जब भी हम धीमी गति से इंटरनेट कनेक्टिविटी का सामना करते हैं, तो पहली चीज जिसे हम चेक करते हैं वो मॉडेम या राउटर होते हैं। हालांकि आपको मॉडेम की जांच करने की जरूरत है, राउटर की नहीं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मॉडेम टूल है, जो आपके होम नेटवर्क को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से जोड़ता है। जबकि एक राउटर एक ऐसी डिवाइस है जो कंप्यूटर नेटवर्क के बीच डाटा पैकेट को फॉरवर्ड करता है।

आपको अपने मॉडेम की स्थिति की भी जांच करने की जरूरत है। ऐसे में आपको जांचना होगा कि क्या किसी भारी वस्तुओं और दीवारों से कोई रुकावट आ रही है। मॉडेम के जगह को बदलने और इसे अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के करीब लाने से इंटरनेट की गति में कुछ अंतर हो सकता है।

इसके अलावा आपको अपडेट के लिए भी जांच करनी होगी। अगर आपके डिवाइस में अपडेट पेंडिंग हैं या कुछ अपडेट बैकएंड पर हो रहे हैं, तो भी स्लो इंटरनेट की समस्या हो सकती है। आप इस तरह की स्थितियों से बचने के लिए अपने खाली समय में अपने डिवाइस को अपडेट कर सकते हैं।