विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन तरीकों से शेयर करें वाईफाई पासवर्ड, चुटकियों में हो जाएगा काम

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Sun, 08 Jan 2023 04:38 PM (GMT+05:30)

IPhone में एक सुविधा है जो लोगों को अपना वाई-फाई पासवर्ड साझा करने की अनुमति देता है।उनके कांटेक्ट लिस्ट में ...और पढ़ें

Share WiFi password in these ways, work will be done in a few minutes
Share WiFi password in these ways, work will be done in a few minutes

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वाई-फाई पासवर्ड काफी इन-डिमांड चीज है। कोरोना के बाद से वाई फाई काफी जरुरी हो चुका है। इस समय आज भी कई लोगों का वर्क फॉर्म होम चल रहा है। जिसके कारण वाई फाई जरूरी है। अगर आपके घर कोई मेहमान आया तो संभव है वो आपसे आपके वाई फाई का पासवर्ड जरुर पूछेगा , आपको बता दे IPhone में एक सुविधा है जो लोगों को अपना वाई-फाई पासवर्ड साझा करने की अनुमति देता है। वाई फाई का उपयोग करने वाले लोग iPad, iPhone या MacBook उपयोगकर्ताओं के साथ भी साझा कर सकते हैं। लेकिन आपको इससे पहले कई बातों का जरूर ध्यान रखना चहिए।

इन बातों का रखें ख्याल

iPhone का इस्तेमाल करने वाले लोग अपने वाई - फाई पासवर्ड को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ साझा कर सकते हैं। अगर वो उनके कांटेक्ट लिस्ट में है तो उनकी ई मेल आई डी उसमें सेव की गई है। आपको अपना व्यक्तिगत हॉटस्पॉट साझा करने की जरुरत नहीं है और दूसरों से (जिसे आप साझा कर रहे हैं) उनके हॉटस्पॉट को भी चालू करने के लिए कहें।

यहा रखें कुछ बातों का ख्याल

  • सबसे पहले आप ये कंफर्म कर ले कि दोनों डिवाइस iOS, iPadOS या macOS का नया वेरिएंट है।
  • अगर कोई अपना वाई फाई पासवर्ड दूसरों को शेयर भी करना चाह रहा है तो ,सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि वे कांटेक्ट लिस्ट में है।
  • दोनों डिवाइस का वाईफाई और ब्लूटूथ चालू होना चाहिए
  • अपने हॉटस्पॉट को किसी भी डिवाइस पर स्विच करें, यदि यह चालू है
  • सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि एक व्यक्ति अपने Apple ID के लिए जिस ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करते हैं, वह दूसरे व्यक्ति के संपर्क लिस्ट में शामिल है।
  • अब डिवाइस पर , आप शेयर पासवर्ड पर टैप करें, फिर डन पर टैप करें।

ये भी पढ़ें-

इंतजार हुआ खत्म... इस दिन लॉन्च होने जा रहा है Samsung का ये धांसू स्मार्टफोन

CES 2023: साल के पहले टेक इवेंट में हुईं बड़ी घोषणाएं, तकनीक की दुनिया में क्या होगा खास