Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी YouTube पर वीडियो देखते हुए सो जाते हैं? यहां जानें स्लीप टाइमर सेट करने का तरीका

    काफी सारे लोगों को रात में सोने से पहले YouTube पर वीडियो देखने की या गाने सुनने की आदत होती है। लेकिन इससे एक दिक्कत ये जरूर होती है कि लोग सो जाते हैं और वीडियो ऑन रह जाता है। इससे एक समस्या ये होती है कि फोन की बैटरी खत्म हो जाती है और कई बार लोगों का मॉर्निंग अलार्म उसी फोन लगा होता है जो बज नहीं पाता।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Sat, 18 Jan 2025 11:00 AM (IST)
    Hero Image
    YouTube में स्लीप टाइमर वाला एक फीचर मिलता है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप ऐसे व्यक्ति हैं जो सोने से पहले YouTube पर वीडियो देखते हैं? या आपके साथ अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में वीडियो देखते हुए गहरी नींद में सो जाते हैं। अगर ऐसा है तो आपको चिंता करने की बात नहीं है। क्योंकि, हम यहां आपको YouTube के एक ऐसे फीचर के बारे में बताएंगे जो इस समस्या को हल कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    YouTube ने पिछले साल अक्टूबर में अपने गेम-चेंजर फीचर- स्लीप टाइमर को उन यूजर्स के लिए रोल आउट किया था। जो अपने सोने के समय से पहले वीडियो कंटेंट देखना पसंद करते हैं। गूगल के स्वामित्व वाले YouTube का यह इनोवेटिव फीचर यूजर्स को एक निश्चित समय के बाद अपने वीडियो कंटेंट को पॉज करने के लिए टाइमर सेट करने की अनुमति देता है। यह सुनिश्चित करता है कि आपका डिवाइस रात भर ऑन न रहे। यह फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट YouTube फीचर्स में से एक माना जाता है जो YouTube को अपने स्लीपिंग एड के रूप में स्लो मोशन, मेडिटेशन या ASMR सुनने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

    इस फीचर को ऐसे करें इस्तेमाल:

    • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट पर YouTube ऐप ओपन करें।
    • इसके बाद, स्लीप टाइमर फीचर का इस्तेमाल करने के लिए, आप जिस वीडियो को देख रहे हैं उसके टॉप पर थ्री-डॉट आइकन पर क्लिक करें।
    • आगे आपके सामने कुछ ऑप्शन्स की लिस्ट ओपन होगी।
    • इस लिस्ट में नया स्लीप टाइमर ऑप्शन भी मौजूद होगा।
    • आपको स्लीप टाइमर ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • इसके बाद, आपको 10 मिनट से लेकर 1 घंटे और एंड ऑफ वीडियो तक के ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • अगर आप चाहते हैं कि वीडियो 10 मिनट बाद बंद हो जाए, तो आप 10 मिनट का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।
    • समय समाप्त होने के बाद, वीडियो ऑटोमैटिकली पॉज हो जाएगा और आपका डिवाइस स्लीप मोड में चला जाएगा।

    तो इस तरह आपके सोने के बाद भी वीडियो चलते रहना जारी नहीं रहेगा और आपके फोन की बैटरी खत्म नहीं होगी। बैटरी खत्म होने के बाद एक समस्या लोगों के साथ ये होती है कि कई बार सुबह के लिए फोन में लगाया गया अलार्म नहीं बज पाता। इस तरह ये फीचर काफी फायदेमंद है। 

    यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर, रोलेबल लैपटॉप, AI का भी बोलबाला; CES 2025 में किन चीजों पर फोकस