बिना इंटरनेट के फीचर फोन से ऐसे भेज सकते हैं पैसे, इन आसान स्टेप से UPI 123PAY को कर सकते हैं एक्टिव
UPI 123PAY फीचर फोन यूजर्स UPI 123PAY की मदद से डिजिटल ट्रांसजेक्शन या कहें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए आपको पूरी स्टेप में समझाते हैं कि आप इसे अपने फोन में कैसे एक्टिव कर सकते हैं। (फोटो- NPCI)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। UPI पेमेंट ने हमारी जिंदगी को काफी आसान कर दिया है। डिजिटल इंडिया कहें या कुछ और आजकल हर जगह लोग ऑनलाइन पेमेंट करना ही पसंद करते हैं। कई लोगों को लगता है कि ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए उनके पास स्मार्टफोन का होना जरूरी है।
अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। सरकार ने कुछ समय पहले फीचर फोन यूजर्स के लिए भी UPI पेमेंट का ऑप्शन उपलब्ध कराया है। फीचर फोन यूजर्स UPI 123PAY की मदद से डिजिटल ट्रांसजेक्शन या कहें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं कि आप इसे अपने फोन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
UPI 123PAY क्या है और कैसे काम करता है?
इंडिया में करीब 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं। इन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट सिस्टम में लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई का नया वर्जन UPI 123Pay का पेश किया था। UPI 123Pay से अब वैसे यूजर भी यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे, जिनके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन नहीं है। यानी आप इस फीचर की मदद से अपने कीपैड वाले फोन से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।
UPI 123PAY से पेमेंट कैसे करें?
- सबसे पहले यूजर को अपने बैंक अकाउंट को फीचर फोन नंबर से लिंक करना होगा।
- इसके बाद अपने बैंक कार्ड डिटेल्स के जरिए UPI पिन सेट करें।
- इसके बाद आप IVR नंबर (08045163666, 08045163581, या 6366200200) पर अपने फीचर फोन से कॉल करें।इसके बाद आपके सामने मैन्यू ओपन होगा, यहां आप दिए गए ऑप्शन में से ‘Money Transfer’ का ऑप्शन चुने।
- इसके बाद आपके सामने कॉन्टेक्ट मैन्यू ओपन होगा।
- अब आपको वो नंबर चुनना है, जिसे आप UPI से पैसे भेजना चाहते हैं।
- अब आपको पेमेंट अकाउंट दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- पेमेंट अकाउंट डालने के बाद आपको UPI पिन डालना होगा।
- इस तरह आप अपने फीचर फोन के जरिए UPI पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं।
Nokia के इन फोन में मिलता है इनबिल्ट UPI 123PAY फीचर
नोकिया ने हाल हीं में दो नए फीचर फोन को पेश किया था। यह फोन Nokia 105 (2023) और Nokia 106 4G हैं। दोनों ही फोन इन-बिल्ट UPI 123PAY फंक्शन के साथ आते हैं। इसके जरिए आप सीधे बिना इंटरनेट सीधे UPI ट्रांसजेक्शन कर सकते हैं। कंपनी ने Nokia 105 (2023) फोन को महज 1,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसे आप Nokia की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं। फोन को महज 1,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।