Windows 10 में बिना सॉफ्टवेयर इस सेटिंग से सिर्फ 1 मिनट में करें हिंदी टाईपिंग
आज हम आपको बिना सॉफ्टवेयर या एप डाउनलोड किए हिंदी टाइप करने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये तरीका काफी आसान है
नई दिल्ली। आजकल हिंदी टाइपिंग का ट्रेंड चल रहा है। हर कोई हिंदी में टाइपिंग करना चाहता है। चाहे चैटिंग हो या फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट करना, हर जगह हिंदी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले के पोस्ट में हमने आपको सॉफ्टवेयर के जरिए हिंदी टाइपिंग करने का तरीका बताया था। लेकिन आज हम आपको बिना सॉफ्टवेयर या एप डाउनलोड किए हिंदी टाइप करने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये तरीका काफी आसान है। ध्यान रहे कि यह तरीका केवल विंडो 10 यूजर्स के लिए ही है।
1. इसके लिए विंडो 10 यूजर्स को स्टार्ट पर जाकर सेटिंग्स पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको time and language सेटिंग्स पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद Region and language पर क्लिक करना है। फिर Add language पर क्लिक करना है।
4. यहां आपको कुछ ऑप्शन दिए गए होंगे। इसमें से आपको हिंदी सेलेक्ट करनी है।
5. इसके बाद इंग्लिश के नीचे जहां हिंदी लिखा होगा, उसपर क्लिक कर दें।
6. यहां आपको option नाम का विकल्प दिया गया होगा, उसपर क्लिक कर दें।
7. इसके बाद Add keyboard पर क्लिक करें और Hindi India Devnagri inscript पर क्लिक कर दें।
बस अब आप अपने कंप्यूटर में हिंदी में टाइप कर पाएंगे। जब भी आप Ms. Word पर जाएंगे तो आपको Shift+Alt दबाना होगा। इससे कीबोर्ड की भाषा इंग्लिश से हिंदी हो जाएगी। आपको बता दें कि आप हिंदी के अलावा किसी भी भाषा को विंडो 10 में एड कर सकते हैं।
नोट: ध्यान रहे कि हिंदी टाइपिंग करना थोड़ा कठिन है। इसके लिए आपको प्रशिक्षण की जरुरत होगी। अगर आप चाहें तो गूगल से हिंदी कीबोर्ड की फोटो डाउनलोड कर सकते हैं और उससे हिंदी टाइपिंग सीख सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।