विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gmail Tips: गलती से चला गया मेल तो न हों परेशान, सेटिंग इनेबल करते ही सॉल्व होगी दिक्कत

Published: Fri, 23 Aug 2024 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2024 11:11 AM (IST)

प्रोफेशनल लाइफ में जीमेल का इस्तेमाल खूब किया जाता है। छोटी सी चीज के लिए भी कॉर्पोरेट में मेल करना ...और पढ़ें

बहुत काम की है जीमेल की ये ट्रिक
बहुत काम की है जीमेल की ये ट्रिक

HighLights

  1. जीमेल पर भेजे गए मेल को अनसेंड करने की सुविधा मिलती है।
  2. जीमेल में यूजर अपने हिसाब से undo टाइम सेलेक्ट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नौकरीपेशा वाले आदमी हैं तो जीमेल से आए दिन पाला पड़ता होगा। कॉर्पोरेट में हर छोटी चीज के लिए मेल करना पड़ता है। दिन के काम का लेखा-जोखा भेजने से लेकर छुट्टी लेने तक, सबके लिए मेल करना जरूरी है। लेकिन कई बार जल्दबाजी में हम गलत मेल भेज देते हैं और उसे समय रहते अनसेंड भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दोबारा से मेल भेजना पड़ता है। हालांकि, अगर अपनी जीमेल में एक सेटिंग को इनेबल कर दिया जाए तो आपको इस परेशानी से दो-चार नहीं पड़ेगा। सेटिंग को कैसे इनेबल करते हैं। यहां इसी का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं।

जीमेल पर गलती सुधार का मौका

जीमेल पर मिलने वाले इस फीचर का फायदा है कि आपको मेल Undo करने के लिए ज्यादा वक्त मिलता है। बस इसके लिए जीमेल की सेटिंग में जाकर अपने हिसाब से टाइम पीरियड सेलेक्ट करना होता है।

1. सबसे पहले लैपटॉप या डेस्कटॉप पर जीमेल ऐप ओपन करें।

2. टॉप बार में प्रोफाइल आइकन के साइड में सेटिंग पर टैप करें।

3. अब See All Setting पर क्लिक करें।

4. नीचे स्क्रॉल करके Undo Send वाले सेक्शन में अपने हिसाब से टाइम सेलेक्ट कर लें।

5. यहां मान लीजिये आप 30 सेकेंड कर देते हैं तो भेजे गए मेल को इतने ही टाइम तक तक अनसेंड करने का ऑप्शन मिलेगा।

6. अब स्क्रॉल करके नीचे आ जाएं और सबमिट कर दें। बस आपकी सेटिंग पूरी हो चुकी है।

एडिट करने की भी सुविधा

एक बार जब आप मेल को अनसेंड कर देंगे तो दोबारा सेंड करने से पहले उसे एडिट करने या उसमें कुछ नया कंटेंट जोड़ने का भी ऑप्शन मिलेगा। यहां कई दूसरे ऑप्शन भी मिलते हैं। जैसे कि यहां ग्रामर सजेशन ऑन और ऑफ करने की सुविधा मिलती है। स्पैलिंग सजेशन ऑन/ऑफ का फीचर भी मिलता है। कीबोर्ड शॉर्टकट ऑन/ऑफ भी यहां कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बिना इंटरनेट के भी भेज सकते हैं मेल, Google Gmail पर ऐसे करें Mail को शेड्यूल