यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Android फोन में Spam Calls को कैसे करें फिल्टर, बेहद आसान है तरीका
फोन में घंटी बजने के साथ ही अगर यह जाना जा सके कि यह स्पैमर का कॉल है तो एक ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एआई के इस दौर में अनजान नंबर से कॉल आना खतरे से खाली नहीं रह गया है। इधर आपने स्पैम कॉल उठाया उधर आपकी आवाज का डेटा लेकर इससे वॉइस क्लोनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे में हर स्मार्टफोन यूजर को स्पैम कॉल को लेकर सचेत रहने की सलाह दी जाती है। एंड्रॉइड फोन यूजर फोन ऐप में कुछ सेटिंग्स को इनेबल कर सकते हैं, जिससे स्पैम कॉल को नजरअंदाज किया जा सके।
गूगल फोन ऐप में मिलता है ये खास फीचर
दरअसल, फोन में स्पैम कॉल्स को फिल्टर करने के लिए गूगल की ओर से फोन ऐप (Phone by Google App) में एक खास फीचर दिया जाता है।

अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं लेकिन फोन के ही डिफॉल्ट ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको पहले गूगल फोन ऐप (Phone by Google App) डाउनलोड कर इसे अपना डिफॉल्ट ऐप बनाना होगा।
एंड्रॉइड फोन में स्पैम कॉल्स को ऐसे करें फिल्टर
- सबसे पहले फोन ऐप को ओपन करना होगा।
- अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
- अब Settings पर टैप करना होगा।
- अब Caller ID And Spam पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां दो ऑप्शन नजर आएंगे, Filter Spam Calls और See Caller And Spam ID इनके टॉगल को ऑन करना होगा।
फिल्टर स्पैम कॉल्स फीचर कैसे करता है काम
फिल्टर स्पैम कॉल्स फीचर फोन में कॉल करने और उठाने के साथ काम करता है। जैसे ही सिस्टम को लगता है कि कॉलर स्पैम हो सकता है, फोन रिंग करने के साथ ही डिस्प्ले पर इसे लेकर अलर्ट मिल जाता है।
स्पैम कॉल होने की जानकारी मिलने के साथ ही एंड्रॉइड फोन यूजर यह तय कर सकता है कि उसे फोन रिसीव करना है या नहीं।
ये भी पढ़ेंः Call Forwarding स्कैम पर लगने जा रही लगाम, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया ये आदेश
स्पैम कॉल को नजरअंदाज करने के लिए करें ये काम
गूगल के फोन ऐप का इस्तेमाल करने के साथ ही आप ट्रूकॉलर जैसे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप के साथ फोन का डेटा ऑन हो तो स्पैम कॉल की जानकारी फोन पर डिस्प्ले हो जाती है।
