Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Map पर चेक कर पाएंगे एयर क्वालिटी इंडेक्स, बेहद आसान है तरीका

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 10:02 AM (IST)

    Google Maps पर रियल टाइम पॉल्यूशन ट्रैकर फीचर को शामिल किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी लोकेशन की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चेक कर सकते हैं। इस फीचर को गूगल भारत समेत 40 से अधिक देशों में लाइव किया है। गूगल मैप पर एयर पॉल्यूशन की स्थिति बताने के लिए कलर कोड सिस्टम का यूज किया गया है।

    Hero Image
    Google Maps पर चेक कर पाएंगे रियल टाइम AQI डेटा

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के सीजन में भारत समेत कई देशों में पॉल्यूशन तेजी से बढ़ने लगता है। बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए गूगल ने अपनी नेविगेशन ऐप में नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स रियल टाइम पॉल्यूशन डेटा को ट्रैक कर सकते हैं। Google Maps ने इस फीचर को भारत समेत 40 से अधिक देशों में रोल आउट किया है। यानी अब गूगल मैप्स पर यूजर्स नेविगेशन के साथ-साथ  रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल का यह फीचर न सिर्फ यूजर्स को रियल टाइम पॉल्यूशन का डेटा दिखाएगा। बल्कि, यह यूजर्स को पॉल्यूशन से बचाव के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी शेयर करेगा। गूगल का कहना है कि एयर क्वालिटि इंटेक्स डेटा को वह हर घंटे अपडेट कर रहा है, जिससे उसके यूजर्स को हर वक्त सटीक जानकारी मिले।

    गूगल मैप्स रियल-टाइम AQI फीचर: कैसे करेगा काम

    गूगल मैप पर पॉल्यूशन की स्थिति बताने के लिए कलर-कोड सिस्टम का यूज किया गया है। इसमें हरे रंग का मतलब सामान्य और सबसे ज्यादा प्रदूषण की स्थिति के लिए गहरे लाल रंग का यूज किया गया है। रियल टाइम पॉल्यूशन ट्रैक करने का यह फीचर गूगल मैप की ऐप के साथ-साथ वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है।

    गूगल मैप्स का AQI लेवल को कलर कोड के साथ-साथ 0 से 500 अंक के स्केल पर भी बताया जा रहा है। इन नंबर का मतलब है जिस जगर पर जितना अधिक पॉल्यूशन होगा वहां का AQI नंबर उतना ही ज्यादा होगा। यहां हम आपके साथ AQI कैटगरी शेयर कर रहे हैं।

    • 0-50: अच्छा
    • 51-100: संतोषजनक
    • 101-200: मीडियम
    • 201-300: खराब
    • 301-400: बहुत खराब
    • 401-500: गंभीर

    Google मैप्स एयर क्वालिटी कैसे चेक करें?

    अगर आप भी अपने फोन या लैपटॉप में गूगल मैप्स पर एक्यूआई चेक करना चाहते हैं तो हम आपको स्टेप्स बता रहे हैं। इन्हें फॉलो कर आप किसी भी लोकेशन का एक्यूआई चेक कर सकते हैं।

    स्टेप 1 - सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टॉल Google Maps की ऐप को अपडेट करना है।

    स्टेप 2 - अब आप जिस लोकेशन का एक्यूआई जानना चाहते हैं उसका नाम सर्च करें।

    स्टेप 3 - लेयर्स आइकन पर टैप कर आपको एयर क्वालिटी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

    लैपटॉप पर गूगल मैप ओपन करने पर बाईं ओर नीचे आपको लेयर्स का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आप एक्यूआई सलेक्ट कर एयर क्वालिटी चेक कर पाएंगे। इस तरह आप गूगल मैप पर किसी भी लोकेशन की एयर क्वालिटी इंडेक्स को रियल-टाइम ट्रैक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कन्फ्यूजन खत्म! फ्लाईओवर लेना है या नहीं, सब बताएगा Google Map का नया फीचर