यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कन्फ्यूजन खत्म! फ्लाईओवर लेना है या नहीं, सब बताएगा Google Map का नया फीचर
गूगल मैप्स पर पहले फ्लाईओवर को लेकर बहुत कन्फ्यूजन होता था लेकिन अब गूगल ने इस परेशानी को खत्म कर ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Maps की वजह से कई बार बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। हमें जाना किसी दूसरी जगह होता है, लेकिन कन्फ्यूजन के चक्कर में भटक कहीं और रहे होते हैं। खासकर जिस रास्ते में फ्लाईओवर पड़ते हों तो परेशानी और भी बड़ी हो जाती है। ऐसे में गूगल का एक कमाल का फीचर है, जो इस दिक्कत को दूर कर सकता है।
जिसे कुछ दिन पहले ही कंपनी लेकर आई थी। हम गूगल मैप्स के फ्लाईओवर अलर्ट फीचर (Flyover Alert Feature) की बात कर रहे हैं, जो बताता है कि हमें किस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना है और किसका नहीं।
बड़े कमाल का है फीचर

गूगल मैप्स का यह फीचर बड़े काम है। कई बार होता है कि फ्लाईओवर की जानकारी न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस फीचर के आ जाने से ऐसा नहीं है। गूगल मैप्स पर टेक फ्लाईओवर फीचर फ्लाईओवर के आने से पहले ही जानकारी दे देता है। जिससे हमें पता चलता है कि हमें आगे किस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना है और किसका नहीं। इसमें 3D ग्राफिक्स में क्लिर विजुअल्स मिलते हैं कि चालक को डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए किस फ्लाईओवर पर चलना है और किसको इग्नोर करना है।
गूगल मैप के नए फीचर्स

इसके अलावा गूगल ने मैप को अपडेट करते हुए कई नए फीचर एड किए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान यूजर्स को काफी मदद मिलेगी। कंपनी ने नेविगेशन फीचर को इन्हेंस करते हुए आने वाले मोड़ों पर सही लेन की जानकारी देने के लिए विजुअल इंडिकेटर ऑफर किया है।
अपडेट के साथ यूजर्स को ट्रैफिक साइन, क्रॉसवॉक और लेन रेस्ट्रिक्शन जैसी जानकारी भी मिलेंगी। ये फीचर अमेरिका के साथ ही भारत में भी कई बड़े शहरों में मिल रहे हैं।
इसके साथ ही मैप पर पार्किंग लोकेशन, बिल्डिंग के एंट्रेस जैसी जानकारी भी मिलेगी। गूगल मैप पर मौसम की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। सड़क पर मुश्किल हालात की जानकारी जैसे - कम विजिबिलिटी, फॉग, स्नो, खराब सड़क और बाढ़ जैसी जानकारी भी मिलेगी।
चर्चा में है गूगल मैप का यह फीचर

इन दिनों गूगल मैप का फ्लाईओवर फीचर खूब चर्चा में है। एक लिंक्डइन यूजर ने कहा कि गूगल को उस व्यक्ति को 'दीवाली बोनस' देना चाहिए। जिसने गूगल मैप में 'फ्लाईओवर फीचर' जोड़ने का आइडिया दिया। गूगल का यह फीचर वाकई मददगार है। इससे यूनीक 3D गाइड मिलती है। जिससे वाहन चलाने वाला कन्फ्यूज नहीं होता है।
लिंक्डइन पोस्ट पर अब यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दीवाली बोनस किसी एक को नहीं, बल्कि इस फीचर को तैयार करने वाले सभी को मिलना चाहिए। क्योंकि यह किसी एक की मेहनत नहीं है। वहीं अन्य यूजर्स भी इस पर अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।
