Tech Tips: Google Maps पर अपनी पसंदीदा जगह हो कर सकेंगे मार्क, बस फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स
Google Maps पर कई ऐसे फीचर है जिसके साथ आप अपना पूरा दिन निकाल सकते हैं। ऐसा ही एक फीचर इसमें है जो आपको मैप्स में अपने पसंदीदा जगह को सेफ करने या मार्क करने में मदद करता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे गूगल मैप पर ऐसा कर सकते हैं। यहां इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास फीचर्स लाता है, जिसका इस्तेमाल कई लोग करते है। गूगल मैप्स भी ऐसी ही एक सुविधा में गिना जाता है। यह आपको रास्ता खोजने, नेविगेट करने में मदद करता है। इस ऐप में कई ऐसे फीचर होते हैं, जो कई अलग-अलग एक्सपीरियंस देते हैं।
गूगल मैप्स आपको Saved Places नाम का एक विकल्प देता है, जिससे आप आसानी से अपना किसी भी पसंदीदा जगह को मार्क कर सकते है। चाहे वो एक कैफे हो या कोई पिकनिक स्पॉट। यहां हम आपको इस फीचर का इस्तेमाल करना बताएंगे।
डेस्कटॉप पर रखें सुरक्षित
- सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर (https://maps.google.com/) पर Google मैप्स खोलें।
- इसके बाद अपनी मनचाही जगह ढूंढ़ें या सर्च बार में नाम डाले या जूम इन करें और सीधे मैप पर क्लिक करें।
- अब जगह के नाम या मार्कर पर क्लिक करें, जिससे डिटेल के साथ एक पॉप-अप एक्टिव हो जाएगा।
- आमतौर पर एड्रेस के नीचे या पॉप-अप में Save बटन होता है।
- इस पर क्लिक करें और एक लिस्ट चुनें। इस लिस्ट में 'Favorites' or 'Want to Go' जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप 'New List' पर क्लिक करके एक नई सूची बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio, Airtel और Vodafone Idea को मिले TRAI से निर्देश, Spam Call शिकायतों को लेकर न आए यूजर को परेशानी
मोबाइल में कैसे करें सुरक्षित
- सबसे पहले अपने फोन या टैबलेट पर Google मैप्स ऐप लॉन्च करें।
- अब मैप्स पर सर्च या ब्राउज करके अपना मनचाहा लोकेशन खोजें।
- इसके बाद लोकेशन का नाम या मार्कर टैप करके उसका डिटेल पेज देखें।
- स्क्रीन के नीचे 'सेव' बटन ढूंढ़ें, जिसमें बुकमार्क आइकन हो सकता है।
- अब ,सेव' पर टैप करें और दिए गए लिस्ट में से टैग चुनें।
यह भी पढ़ें - Google Podcast बंद होने के साथ ही YouTube Music में लॉन्च हुआ पॉडकास्ट पेज, यूजर्स को क्या होगा फायदा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।