Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Instagram Notes में इस तरह लगा सकते हैं अपनी पसंद का Music, बस इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 05:19 PM (IST)

    How To Add Music To Your Instagram Notes इंस्टाग्राम आपको नोट्स में 30 सेकंड तक का म्यूजिक लगाने का विकल्प देता है और आप म्यूजिक के साथ टेक्स्ट या इमोजी भी लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है। (फोटो-जागरण)

    Hero Image
    How To Add Music To Your Instagram Notes Follow These Simple Steps

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने अपने ऐप में Instagram Music Notes फीचर को पेश किया है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में ऑफिशियल मेटा चैनल पर फीचर की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोट्स प्लेटफॉर्म पर आपकी प्रोफाइल स्टेटस के रूप में म्यूजिक जोड़ने का विकल्प है। इंस्टाग्राम आपको नोट्स में 30 सेकंड तक का म्यूजिक लगाने का विकल्प देता है और आप इसे टेक्स्ट या इमोजी के साथ भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

    क्या है इंस्टाग्राम नोट्स फीचर?

    नोट्स इंस्टाग्राम चैट सेक्शन के लिए बनाया गया है, यानी की आप इसे मुख्य इंस्टाग्राम फीड पर नहीं देखेंगे जहाँ आपके पास पोस्ट और स्टोरीज हैं। यूजर्स के पास नोट्स पर म्यूजिक को बदलने का विकल्प होता है और यह भी चुन सकते हैं कि उनके कौन से फ्रेंड पोस्ट देख सकते हैं। आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम पर नोट्स उपलब्ध है।

    अपने इंस्टाग्राम नोट्स में म्यूजिक कैसे जोड़ें?

    1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ओपन करना है।
    2. अब ऊपर दाईं ओर चैट आइकन पर क्लिक करें।
    3. + आइकन के साथ प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें जो ऊपर-बाईं ओर है।
    4. अपने नोट में ट्रैक जोड़ने के लिए ऐड म्यूजिक बटन (म्यूजिक आइकन) पर टैप करें।
    5. आप फॉर यू टैब से ट्रैक चुन सकते हैं या अधिक विकल्पों के लिए ब्राउज कर सकते हैं।
    6. अपने नोट में म्यूजिक जोड़ने के लिए ट्रैक के सामने प्ले बटन पर क्लिक करें।
    7. अब म्यूजिक आइकन के टॉप पर बबल में टेक्स्ट या इमोजी जोड़ें।
    8. आप अपने सभी फ़ॉलोअर्स और जिन्हें आप फॉलो बैक करते हैं उनके साथ शेयर कर सकते हैं।
    9. इसे चैट विंडो पर देखने के लिए शेयर पर क्लिक करें।

    नोट: Instagram का कहना है कि नोट पर ट्रैक 30 सेकंड तक का होगा। स्टोरीज की तरह ही नोट्स भी 24 घंटे एक्टिव रहेंगे, जिसके बाद आप दूसरा नोट जोड़ सकते हैं।