Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फ्रिज को हफ्ते में कितनी बार करें ऑफ? एक गलती कर सकती है महंगे Refrigerator को खराब!

    Updated: Sun, 11 May 2025 11:00 AM (IST)

    अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है कि एक हफ्ते में कितनी बार फ्रिज को बंद करना चाहिए तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। क्या वाकई एक हफ्ते में फ्रिज को बंद करना जरूरी है या फिर ये सिर्फ एक मिथ है? इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि आपको फ्रिज को बार-बार क्यों बंद नहीं करना चाहिए

    Hero Image
    फ्रिज को हफ्ते में कितनी बार करें ऑफ

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आ गई हैं और इन दिनों फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। गर्मियों में फ्रिज घर का सबसे जरूरी इलेक्ट्रिक अप्लायंस बन जाता है जो लगातार 24 घंटे चलता है, लेकिन ऐसे में कई लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि क्या फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना सही है? या फिर इसे कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए। अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है तो परेशान न हों। आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताएंगे और यह भी बताएंगे कि आप फ्रिज को कब बंद कर सकते हैं। चलिए जानें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रिज को हफ्ते में ऑफ करना जरूरी?

    दअरसल, एक्सपोर्ट्स का कहना है कि फ्रिज को हफ्ते में एक या दो बार बंद करना जरूरी नहीं है। फ्रिज को बार-बार बंद करना सही नहीं होता बल्कि ऐसा करने से फ्रिज को नुक्सान पहुंच सकता है। जी हां, बार-बार फ्रिज को ऑन ऑफ करने से इसके कंप्रेसर और कॉलिंग सिस्टम पर और भी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे फ्रिज के खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। वहीं, अगर आप ऐसी कोई गलती रहे हैं तो इससे आपका महंगा फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है।

    फ्रिज में होती है ये सुविधा

    आजकल जितने भी मॉडर्न फ्रिज आ रहे हैं, उनमें ऑटोमैटिक कट ऑन फीचर होता है जो फ्रिज को जरूरत के हिसाब से बंद और चालू करने की सुविधा देता है। इसकी वजह से अब आपको फ्रिज को बार-बार मैन्युअली ऑफ या ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर खुद ही फ्रिज को बीच-बीच में बंद और चालू करता रहता है।

    ...तो कब फ्रिज को ऑफ करना सही?

    तो अगर बात करें कि फ्रिज को कब बंद करना चाहिए तो अगर आप फ्रिज को अंदर से डीप क्लीन कर रहे हैं तो सबसे पहले फ्रिज को बंद करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा, अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो भी फ्रिज को बंद करना सही रहता है। इसके साथ ही अगर कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो भी फ्रिज को ऑफ कर दें।

    ये गलत आदत तो अभी छोड़ दें

    यह भी देखा जाता है कि कुछ लोग बिजली बचाने के लिए हर दिन कुछ घंटों के लिए फ्रिज को बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। यह आदत न केवल फ्रिज को खराब कर सकती है बल्कि इसके अंदर रखे फूड को भी खराब कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: फ्रिज में क्या होता है 'लीटर' का मतलब, क्यों ग्राहकों को नया मॉडल खरीदने से पहले जानना है जरूरी?