विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार-बार फुल हो रहा है Gmail? ऐसे करें स्टोरेज क्लियर

Published: Sun, 31 Aug 2025 05:00 PM (IST)

जीमेल यूजर्स अक्सर मेलबॉक्स फुल होने की समस्या से परेशान रहते हैं क्योंकि गूगल अकाउंट में केवल 15GB स्टोरेज मिलती ...और पढ़ें

बार-बार फुल हो रहा है Gmail? ऐसे करें स्टोरेज क्लियर
बार-बार फुल हो रहा है Gmail? ऐसे करें स्टोरेज क्लियर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जीमेल यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ता है कि उनका मेलबॉक्स बहुत जल्दी फुल हो जाता है। गूगल जीमेल अकाउंट के लिए सिर्फ 15GB स्टोरेज ही देता है, लेकिन यह स्टोरेज सिर्फ जीमेल में ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज में भी शेयर होती है। ऐसे में फाइल्स, ईमेल्स और फोटोज बढ़ने से स्पेस काफी ज्यादा भर जाता है। इसके बाद जीमेल अकाउंट पर स्टोरेज फुल होने का नोटिफिकेशन बार-बार परेशान करने लगता है।

अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको स्टोरेज खाली करने का आसान तरीका बताएंगे। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि स्टोरेज जल्दी फुल क्यों हो जाती है और आप इसे आसानी से कैसे खाली कर सकते हैं।

क्यों फुल हो जाता है Gmail स्टोरेज?

दरअसल, स्टोरेज जल्दी फुल होने का सबसे बड़ा कारण मेलबॉक्स में पड़े वो पुराने ईमेल हैं जिनमें बड़ी-बड़ी अटैचमेंट फाइलें जुड़ी होती हैं। इसके अलावा, गूगल ड्राइव में सेव की गई फाइलें भी जीमेल स्टोरेज फुल होने का कारण होती हैं। साथ ही, अगर आपने गूगल फोटोज में अपनी फोटो और वीडियो का बैकअप ले रखा है, तो यह भी जीमेल स्टोरेज फुल होने का एक कारण है। आइए अब जानते हैं कि आप इसे कैसे खाली कर सकते हैं।

ऐसे Gmail स्टोरेज करें क्लियर

  • बड़े ईमेल डिलीट करें

जीमेल स्टोरेज खाली करने के लिए सबसे पहले ऐसे ईमेल ढूंढें जिनमें बड़ी अटैचमेंट फाइलें जुड़ी हों। इसके लिए आप जीमेल के सर्च बार में 'has:attachment larger:10M' टाइप करें, जिसके बाद आपको सबसे ऊपर वो ईमेल दिखाई देंगे जिनमें बड़ी अटैचमेंट फाइलें जुड़ी हैं। यहां से आप इन्हें आसानी से डिलीट कर सकते हैं और जीमेल का स्टोरेज बहुत आसानी से खाली कर सकते हैं।

  • स्पैम और ट्रैश खाली करें

इन ईमेल्स को डिलीट करने के बाद भी आपका स्टोरेज खाली नहीं होगा, इसके लिए आपको ट्रैश फोल्डर में जाकर वहां से भी इन ईमेल्स को डिलीट करना होगा। साथ ही, स्पैम मेल भी काफी स्पेस घेर लेते हैं, आपको इन्हें भी क्लियर करना होगा, जिसके बाद ही आपका जीमेल स्टोरेज कुछ हद तक खाली हो पाएगा। इसके अलावा, आप गूगल ड्राइव और फोटोज से अनचाही फाइल्स को डिलीट करके भी अपना काफी जीमेल स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gmail Tips: मुश्किल में डाल सकता है अनजान ईमेल पर क्लिक करना, स्कैम के जाल से कैसे बचें?