विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghibli Style ही नहीं, ChatGPT से बनाएं ऐसी शानदार तस्वीरें, 5 प्रॉम्प्ट जरूर करें ट्राई!

Published: Sun, 30 Mar 2025 11:28 AM (GMT+05:30)

Ghibli Style तस्वीरों से पूरा इंटरनेट भरा-भरा सा दिख रहा है ऐसे में अगर आप अपनी फोटो को एक अलग ...और पढ़ें

आप सिर्फ Ghibli Style ही नहीं बल्कि ऐसी फोटो भी ChatGPT से बना सकते हैं
आप सिर्फ Ghibli Style ही नहीं बल्कि ऐसी फोटो भी ChatGPT से बना सकते हैं

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर Ghibli Style तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। हर कोई अपनी फोटो को घिबली स्टाइल फोटो में बदलकर शेयर कर रहा है। ChatGPT काफी अच्छे से ऐसी तस्वीरें बना रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स एलन मस्क के Grok 3 का इस्तेमाल करके भी ऐसी तस्वीरें तैयार कर रहे हैं, लेकिन ChatGPT से बनी तस्वीरें लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच क्या आप जानते हैं ChatGPT से आप सिर्फ Ghibli Style ही नहीं बल्कि Pixar Style, Disney 2D Classic, Comic Book Style और Watercolor पोर्ट्रेट स्टाइल तस्वीरें भी तैयार कर सकते हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगती हैं। बस इसके लिए आपको इन प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करना होगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें

Pixar Style 3D Image

अगर आप भी Pixar फिल्मों के दीवाने हैं तो ChatGPT से आप Pixar Style 3D Image भी बनवा सकते हैं। Pixar स्टाइल में कैरेक्टर्स काफी ज्यादा वाइब्रेंट और ब्राइट कलर से भरे दिखाई देते हैं। इनका डिजाइन थोड़ा कार्टूनिश पर काफी ज्यादा सुंदर होता है। बड़ी-बड़ी आंखें और खास जेस्चर के साथ यह स्टाइल आपको काफी पसंद आ सकता है।

Disney 2D Classic

वहीं, अगर आप डिज्नी के पॉपुलर पुराने कार्टून जैसे स्नो वाइट या द लिटिल मरमेड का क्लासिक 2D लुक पसंद करते हैं, तो आप इसे ChatGPT से अपनी फोटो के लिए भी बनवा सकते हैं। डिज्नी की 2D क्लासिक स्टाइल अपने सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव कैरेक्टर डिजाइन और हल्के, क्लीन शेड्स के लिए जानी जाती है। इस तरह की फोटो बनवाने के लिए आपको चेंज फोटो Disney 2D Classic लिखना होगा।

Comic Book Style

अगर आप बहुत ज्यादा कॉमिक बुक्स पसंद करते हैं तो आप अपनी फोटो को भी अब कॉमिक बुक स्टाइल में बदल सकते हैं। इस तरह की तस्वीरों में बोल्ड लाइन्स, शेडेड इफेक्ट्स के साथ कभी-कभी पॉपआउट टेक्स्ट दिखाई देगा है जो एक्शन या फीलिंग्स को और बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करता है। अपनी फोटो को आप कॉमिक बुक स्टाइल में बदल कर ट्रेंड से हटकर कुछ अलग कर सकते हैं।

Watercolor Portrait Style

अगर आप अपनी फोटो को पेंटिंग का फील देना चाहते हैं, तो वॉटरकलर पोर्ट्रेट स्टाइल में भी अपनी तस्वीर को बदल सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें ब्रश स्ट्रोक्स और सॉफ्ट ब्लेंडिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फोटो एक पेंटिंग की तरह दिखाई देती है। वॉटरकलर पोर्ट्रेट्स काफी ज्यादा सॉफ्ट और एथेरियल लुक देते हैं। ChatGPT से कहकर आप भी अपनी ऐसी फोटो बनवा सकते हैं।

Manga Style

इसके अलावा आप अगर Japanese कॉमिक्स या एनिमेशन स्टाइल के दीवाने हैं तो ऐसी फोटो को भी आप ChatGPT से बनवा सकते हैं। Ghibli स्टाइल की तरह ही Manga स्टाइल भी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस स्टाइल में बनी तस्वीर में बड़ी-बड़ी आंखें और डिटेल्ड हेयर स्टाइल के साथ एक्सप्रेसिव फेस एक्सप्रेशन्स देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: Ghibli-Style तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल! जानें आप कैसे बना सकते हैं ऐसी फोटो