Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Father's Day 2023 Gift Idea: पापा के लिए नहीं खरीद पाएं हैं गिफ्ट, आखिरी मौके पर ये चार डिवाइस आएंगे काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 04:01 PM (IST)

    Fathers Day 2023 Gift Ideas आज फादर्स डे है। आखिरी मौके पर भी पापा के लिए कोई बढ़िया तोहफा नहीं खरीद पाए हैं तो ये आर्टिकल आपका काम बना सकता है। यहां कुछ बढ़िया गिफ्ट आईडिया दे रहे हैं। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Father s Day 2023 Gift Ideas Trimmer Music Player Neck Band Smart Watch Know More

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज फादर्स डे है। काम की आपाधापी में पापा के लिए कोई खास गिफ्ट लेना भूल गए हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आप आखिरी मोमेंट पर भी कुछ ऐसे डिवाइस का तोहफा दे सकते हैं, जो पापा के काम आ सकते हैं। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टेक जुड़े डिवाइस के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पापा के काम आ सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पापा के लिए कौन-सा डिवाइस खरीद सकते हैं?

    Neck Band

    पापा को स्मार्टफोन की मदद से म्यूजिक या न्यूज सुनने के लिए एक बढ़िया नेक बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर कई बेहतरीन नेक बैंड के ऑप्शन मिलते हैं।

    बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो boAt Rockerz 245 pro को खरीद सकते हैं। ये नेकबैंड 24 घंटों के प्लेबैक टाइम के साथ आता है। इस नेकबैंड को 1000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

    Smartwatch

    आजकल हर दूसरी स्मार्टवॉच हेल्थ का ख्याल रखने के लिए बढ़िया फीचर्स के साथ लाई जा रही है। 2000 रुपये से कम बजट में आप कुछ न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टवॉच Gizmore Curve smartwatch, Fire-Boltt Talk smartwatch को चेक कर सकते हैं। इन सभी स्मार्टवॉच को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

    Music Player

    अगर आपका बजट ठीक-ठाक है तो पापा को एक बढ़िया म्यूजिक प्लेयर भी गिफ्ट किया जा सकता है। मार्केट में पुराने गानों के अच्छे कलेक्शन वाले कई बढ़िया म्यूजिक प्लेयर का ऑप्शन मिलता है।

    ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से Saregama Carvaan Premium खरीद सकते हैं। ये म्यूजिक प्लेयर 5000 प्री-लोडेड सॉन्ग्स के साथ आता है।

    Beard Trimmer

    आप अपने पापा को आखिरी मोमेंट पर Beard Trimmer गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक डिवाइस है, जिसकी जरूरत हर दूसरे मेल यूजर को पड़ती है।

    आप Xiaomi Beard Trimmer 2C खरीद सकते हैं। यह ट्रिमर 90 मिनट रन टाइम जैसी खूबी के साथ आता है। इस ट्रिमर को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह ट्रिमर 2000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।