Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cable और DTH चैनल सेलेक्ट करने में हो रही है परेशानी तो यहां जानें पूरा Selection Process

    TRAI की इस नए ऐप के जरिए यूजर्स मंथली रेंटल भी जान पाएंगे। यहां हम आपको इस ऐप द्वारा चैनल सेलेक्ट करने की प्रक्रिया बता रहे हैं

    By Shilpa Srivastava Edited By: Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:27 AM (IST)
    Cable और DTH चैनल सेलेक्ट करने में हो रही है परेशानी तो यहां जानें पूरा Selection Process

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा बदले गए DTH और केबल टीवी के नियम आज से लागू हो गए हैं। इन बदलावों के तहत अब यूजर्स को उतने ही चैनल्स का पैसा देना होगा जितने चैनल्स वो देखते हैं। यूजर्स अपने मनपसंद चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं। हर चैनल के साथ उसका शुल्क भी दिया गया है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए TRAI ने चैनल सिलेक्शन के लिए एक नई वेब ऐप्लीकेशन लॉन्च की TRAI Channel Selector App थी। यहां यूजर को चैनल्स और उनकी MRP की जानकारी मिलेगी। TRAI की इस नए ऐप के जरिए यूजर्स मंथली रेंटल भी जान पाएंगे। यहां हम आपको इस ऐप द्वारा चैनल सेलेक्ट करने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें कैसे करें TRAI Channel Selector App का इस्तेमाल:

    1. इस ऐप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपको https://channel.trai.gov.in/ पर जाना होगा।

    2. इसके बाद नीचे की तरफ दिख रहे Get Started पर क्लिक करें। यहां आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।

    3. सबसे पहले यूजर उसका नाम, राज्य और फिर शैली प्राथमिकता जैसी जानकारी देनी होंगी।

    4. जब यूजर सभी सवालों का जवाब दे देंगे तो उनके सामने आपकी रूचि के मुताबिक चैनल की लिस्ट आ जाएगी।

    5. यूजर अपनी पसंद के चैनल का चुनाव कर अपने मासिक रेंटल प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। ऊपर दायीं तरफ दिए गए View Selection बटन के पास आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए चैनल्स और मासिक रेंटल मिलाकर अमाउंट भी बता दिया जाएगा। 

    6.  यहां फ्री चैनल,पेड चैनल, कुल राशि का भुगतान, जीएसटी टैक्स और नेटवर्क कैपेसिटी फीस (NFC) आदि की जानकारी दी जाएगी।

    7 अगर यूजर को यह राशि ज्यादा लगती है तो वो बराबर में दिए गए optimize के टैब पर क्लिक कर इससे कम कीमत में भी प्लान की जानकारी ले सकते हैं। 

    8. इसके अलावा मंथली रेंटल के साथ फ्री चैनल की लिस्ट को भी दिखाया गया है।

    9. चैनल सिलेक्टर ऐप्लिकेशन पर बायीं तरफ कीमत, एचडी/एसडी, शैली, ब्रॉडकॉस्टर और भाषा जैसे कई विकल्प दिखाई देंगे। यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से फिल्टर सेट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    TRAI अब आपको देगी बिना सेट-टॉप बॉक्स बदले DTH बदलने की आजादी

    FDI के नए नियमों से Amazon-Flipkart सदमे में, सरकार से मांगी 6 महीनों की मोहलत

    आप भी करते हैं e-Wallets का इस्तेमाल, हो जाएं सावधान, 28 फरवरी से बंद हो सकती है सर्विस