विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमाल का है BSNL का ये प्लान, केवल 49 रुपये में उठा सकेंगे 4 OTT प्लेटफॉर्म के मजे

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Sat, 20 May 2023 08:32 PM (IST)

अगर आप बहुत से OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे नहीं देना चाहते हैं तो BSNL का ...और पढ़ें

BSNL giving 4 ott platform subscription in just 49 rupees, know the details here
BSNL giving 4 ott platform subscription in just 49 rupees, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सिनेमा प्लस प्लान पेश किया है, जो आपको 49 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 4 OTT प्लेटफॉर्म का आनंद देता है। बता दें कि अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए BSNL ने Lionsgate, Shemaroo Me, Hungama और EpicOn जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है।

49 रुपये वाले प्लान के फायदे

वैसे तो कंपनी ने इस प्लान को 99 रुपये में पेश किया है, लेकिन अभी इसे केवल 49 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 4 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन OTT प्लेटफॉर्म में Lionsgate, Shemaroo Me, Hungama और EpicOn शामिल हैं। इससे आप अनलिमिटेड फिल्मों, सीरियल और रियलिटी शो का मजा पा सकते है। इसके अलावा कंपनी इस प्रोग्राम के तहत दो और प्लान पेश किया है, जिसमें सिनेमाप्लस फुल पैक और सिनेमाप्लस प्रीमियम शामिल है। आइये इन प्लान के बारे में जानते हैं।

सिनेमाप्लस फुल 199 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की कीमत 199 रुपये है और इसमें भी आपको 4 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। मगर अच्छी बात ये है कि इसमें आपको Zee 5 और Disney+ hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ये प्लान अच्छा इसलिए है क्योंकि केवल हॉटस्टार के प्लान के लिए आपको 149 रुपये कम से कम देने होते हैं। BSNL के इस प्लान में आपको इसके साथ सोनी लीव और YuppTV का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

सिनेमाप्लस प्रीमियम 249 रुपये वाला प्लान

ये BSNL OTT का सबसे महंगा प्लान है, लेकिन इसमें आपको 7 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Lionsgate, Shemaroo Me, Hungama और EpicOn के अलावा Disney+Hotstar, Zee5 और SonyLiv का सब्सक्रिप्शन मिलता है। बता दें कि इस प्लान के लिए आपके पास BSNL का एक्टिव फाइबर कनेक्शन होना चाहिए।