Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 स्टार रेटिंग वाले AC और पंखों पर 89% तक का डिस्काउंट, BSES लाया खास एक्सचेंज ऑफर

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 09:00 PM (IST)

    दिल्ली की प्रमुख बिजली वितरक कंपनी BSES यमुना और BSES राजधानी ग्राहकों को एसी कूलर और पंखे पर भारी डिस्काउंट दे रही है। पुराने 3 स्टार एसी और पंखों को बदलकर 5 स्टार एप्लायंसेज खरीदने पर 89 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इससे बिजली की मांग को कम करने में मदद मिल सकती है।

    Hero Image
    BSES यमुना और BSES राजधानी लेकर आए एक्सचेंज ऑफर

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की प्रमुख बिजली वितरक कंपनी BSES यमुना और BSES राजधानी अपने ग्राहकों को एयर कंडीशनर (AC), कूलर और पंखे पर डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी पुराने 3 स्टार एसी, पंखे के बदले 5 स्टार एप्लायंसेज को 89 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके जरिए कंपनी दिल्ली में एनर्जी एफिशिएंट एप्लायंसेज को बढ़वा दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा करने से दिल्ली में बिजली की मांग को कम करना है। 5 स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज 3 स्टार रेटिंग वाले एप्लायंसेज के मुकाबले कम बिजली की खपत करते हैं। गर्मी के मौसम में दिल्ली में बजली मांग तेजी से बढ़ जाती है।

    क्या है BSES यमुना और BSES राजधानी की स्कीम?

    BSES यमुना और BSES राजधानी के एक्सचेंज ऑफर के तहत कंपनी एयर कंडीशनर (AC) पर 63 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही पंखों पर 89 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। 

    इस ऑफर के तहत ग्राहक (ब्लूस्टार, गोदरेज, हैवल्स केलॉयड, वोल्टास और एलजी जैसे ब्रांड के पुराने 3 स्टार रेटिंग वाले विंडो और स्प्लिट AC एक्सचेंज कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत एक ग्राहक अधिकतम तीन एसी और 3 पंखे एक्सचेंज करवा सकता है।

    BSES यमुना और BSES राजधानी ने ऑफर के लिए 40 अलग-अलग कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। ग्राहकों को 1.5 टन से 2 टन के एसी मिलेंगे।

    ऑफर का लाभ कैसे उठाएं?

    • सबसे पहले आपको BSES की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bsesdelhi.com/web/brpl पर लॉगइन करना है।
    • अब आपको AC Replacement Scheme ऑप्शन में WHAT'S NEW टैब पर क्लिक करना है।
    • अब आपको Registration for AC Replacement Scheme के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज पर पूछी गई सभी जानकारी भरनी हैं। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल में आए ओटीपी डाल कर प्रोसेस पूरा कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको जो नया एसी खरीदना है उसकी डिटेल्स शेयर करनी है।
    • अब आपको इस स्कीम के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करनी होंगी। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट हो जाएगी।
    • रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आप अपने एप्लिकेशन स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

    BSES राजधानी और BSEB यमुना का यह ऑफर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है। अगर आप पुराना एसी या कूलर एक्सचेंज करना चाहते हैं तो हमारी सलाह होगी कि आपको जितनी जल्दी हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: AC नहीं कर रहा कूलिंग? तो हो सकता है ये सेटिंग्स बना रही हो समस्या, लिस्ट से देखकर अभी बदलें

    comedy show banner
    comedy show banner