BGMI में इन Karakin Map Locations का फायदा लेकर आप बन सकते हैं प्रो गेमर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
Karakin एक लार्जेस्ट शहर है जिसमें अंदर के बैटल्स के लिए हॉस्पॉट बनते हैं। यह एक ऐसा गेमिंग जोन है जिसमें आसमान से खुद ही बम बरसने लगते हैं जो देखने में काफी रोमांचकारी लगता है। इस मैप से दुश्मन की लोकेशन के बारे में पता चलता है। अगर एनिमी बिल्डिंग के अंदर छिपा है तो इसकी मदद से उसे ढूंढना आसान हो जाता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की लोकप्रियता अलग ही स्तर की है। इस गेम के बारे में प्लेयर्स हर एक चीज जानने को लेकर उत्साहित रहते हैं और नए नए टिप्स तलाशते रहते हैं। आज हम आपको बीजीएमआई के भीतर दी जाने वाली कैरिकन मैप लोकेशन से जुड़े कुछ टिप्स बताने वाले हैं। यह प्रत्येक लैंडिंग स्पॉट पर आपको एक नया एक्सपीरियंस देगी। आइए जानते हैं।
गेमर्स के थ्रिल को और भी मजेदार करने के लिए बीजीएमआई ने कुछ महीनों पहले गेम के भीतर छठा मैप पेश किया गया था, जो कई चीजों के साथ रोलआउट किया गया था। Karakin Map 64 प्लेयर्स को होस्ट करता है जबकि Livik में ये संख्या 52 है।
AI Haber
Karakin एक लार्जेस्ट शहर है जिसमें अंदर के बैटल्स के लिए हॉस्पॉट बनते हैं। यह एक ऐसा गेमिंग जोन है जिसमें आसमान से खुद ही बम बरसने लगते हैं जो देखने में काफी रोमांचकारी लगता है। इस मैप से दुश्मन की लोकेशन के बारे में पता चलता है। अगर एनिमी बिल्डिंग के अंदर छिपा है तो इसकी मदद से उसे ढूंढना आसान हो जाता है।
Bashara
मानचित्र के सबसे बाएं क्षेत्र में स्थित इस क्षेत्र में कई खाली जगह हैं ताकि खिलाड़ी लूट की चिंता किए बिना आसानी से यहां लैंडिंग कर सके। इस साइट का डिजाइन मिरामार के पेकाडो से काफी मिलता-जुलता सा प्रतीत होता है। इसमें अगर प्लेयर सॉफ्ट लैंडिंग करता है, तो उसके सेफ रहने की अधिक संभावा रहती है।
ये भी पढ़ें- BGMI A4 Royale Pass हुआ लाइव, एक्सक्लूसिव रिवार्ड और थीम सहित जानें सभी की डिटेल
Hadiqa Nemo
यह मैप लोकेशन राइट सेक्टर के बॉटम में स्थित है। इसमें प्लेयर्स अंडरग्राउंड और बंकर्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह एरंगेल में जॉर्जोपोल जैसा दिखता है क्योंकि वहां कई कंटेनर हैं जहां खिलाड़ियों को एआर और एसएमजी बंदूकें मिलने की संभावना बनी रहती है। लेकिन यहां प्लेयर को सतर्क रहने की भी जरूरत रहती है क्योंकि हदीका निमो में कई इमारतें हैं जहां दुश्मन छिपे मिल सकते हैं।
Bahr Sahir
Bahr Sahir के पास एक बड़ा गोदाम है जहां खिलाड़ी से भारी लूट की उम्मीद कर सकते हैं। यह मैप के शीर्ष पर स्थित है। इस स्थान पर जीवित रहना आसान है क्योंकि इसमें इमारतों की दो पंक्तियाँ हैं और दुश्मनों के लिए स्थान ढूँढना कठिन काम होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।