Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BGMI A4 Royale Pass हुआ लाइव, एक्सक्लूसिव रिवार्ड और थीम सहित जानें सभी की डिटेल

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 07:30 AM (IST)

    अगर आप बीजीएमआई खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में BGMI A4 Royale Pass को लाइव कर दिया गया है। जिसमें प्लेयर्स को आकर्षक रिवार्ड्स और थीम लेने का मौका मिल रहा है। इसमें गेम के भीतर स्नो थीम एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स और कई अन्य चीजें मिली हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    BGMI A4 Royale Pass प्लेयर्स के लिए लाइव हो गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। BGMI यानी बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एक लोकप्रिय गेम है। इसमें प्लेयर्स के अनुभव को बेहतर करने के लिए समय-समय पर कंपनी के द्वारा नए फीचर्स रोलआउट किए जाते हैं।

    अब हाल ही में प्लेयर्स के लिए एक और खुशखबरी आई है। दरअसल, BGMI A4 Royale Pass को लाइव कर दिया गया है। जिसमें प्लेयर्स को आकर्षक रिवार्ड्स और थीम लेने का मौका मिल रहा है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाइव हुआ A4 रॉयल पास

    बीजीएमआई ने प्लेयर्स के लिए ए4 रॉयल पास को रोलआउट किया है। इसे मिलने के बाद गेमिंग करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा। इसमें गेम के भीतर स्नो थीम, एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स और कई अन्य चीजें मिली हैं। क्राफ्टन के द्वारा स्नोफॉल सुप्रीम थीम को रोलआउट किया गया है।

    ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S24 launch: ऐसे लाइव देख पाएंगे Unpacked 2024 लॉन्च इवेंट, इस जगह मिलेगी पूरी जानकारी

    क्या मिलेगा खास

    इसका मजा लेने के लिए प्लेयर्स को 2.9 अपडेट सेटिंग करनी होगी। इसमें अनेकों तरह के थीम देखने को मिलेंगे। जिसमें ऑउटफिट, स्किन, इमोट्स और आधुनिक वैपन शामिल हैं। इसमें मुख्य तौर पर दो पास मिले हैं पहला Elite Pass और दूसरा Elite Pass प्लस है। इसका प्राइस 1920 UC (गेम में यूज होने वाली करेंसी) है।

    कब तक रहेगा लाइव

    बीजीएमआई के द्वारा लाइव किया गया A4 Royale Pass 4 मार्च 2024 तक लाइव रहने वाला है। रॉयल पास खरीदने के बाद प्लेयर्स एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स के लिए खुद की रैंक भी बढ़ा पाएंगे। इसके अलावा बीजीएमआई प्लेयर्स के लिए जल्द ही नए थीम और गेमप्ले के साथ 3.0 अपडेट को रोलआउट किए जाने की भी खबर है।

    ये भी पढ़ें- गेमर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए BGMI ने पेश किया Jiggle Wiggle कैंपेन, जानें इसमें क्या मिलेगा अलग