Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Best Mental Health Apps: बेचैनी, नींद न आना और स्ट्रेस जैसी परेशानियों के हैं शिकार, ये Apps आएंगे आपके काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 03:19 PM (IST)

    Best Mental Health Apps In Smartphone डिप्रेशन स्ट्रैस और नींद न आना जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। अगर आप भी मेंटल हेल्थ के लिए किसी बढ़िया ऐप को खोज रहे हैं तो Depression Test MoodfitTalkspace Wysa और Meditopia जैसे स्मार्टफोन ऐप्स को ट्राई कर सकते हैं। इन ऐप्स पर हर यूजर के लिए एक अलग प्रोग्राम तैयार किया जाता है।

    Hero Image
    Best Mental Health Apps In Smartphone To Deal With Mental illness

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज के समय में डिप्रेशन, बेचैनी, नींद न आना और स्ट्रैस जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन, उदासी और थकान महसूस करते हैं तो कुछ ऐप्स आपके काम की हो सकती हैं। इस आर्टिकल में मेंटल हेल्थ से जुड़े कुछ ऐप्स की ही जानकारी दे रहे हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Depression Test

    डिप्रेशन टेस्ट के साथ आप अपनी मानसिक स्थिति को लेकर जानकारियां पा सकते हैं। इस ऐप में यूजर की मानसिक स्थिति को समझने के लिए 9 सवालों को तैयार किया गया है।

    इन सवालों के जवाब यूजर को एक ही बार में देने होते हैं। सवालों के जवाब देने के बाद यूजर अपनी स्क्रीन पर स्कोर को देख सकता है। इसके साथ ही डिप्रेशन का टाइप भी जानने में मदद मिलती है।

    Moodfit

    मेंटल हेल्थ के लिए मूडफिट ऐप को साल 2020-2022 तक एक बेस्ट मेंटल हेल्थ ऐप माना गया है।  स्मार्टफोन के इस ऐप को यूजर की मानसिक स्थिति समझने के साथ साथ इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐप में अच्छी आदतों को दिनचर्या में लाने के लिए रिमांडर की सुविधा भी मिलती है।

    Talkspace

    मेंटल हेल्थ के लिए टॉकस्पेस भी एक बढ़िया ऐप है। इस ऐप में अलग-अलग उम्र के यूजर को जुड़ने की सुविधा मिलती है।

    प्लेटफॉर्म पर यूजर को काउंसलिंग से लेकर थेरेपी तक की सुविधा मिलती है। ऑवरऑल रिजल्ट के बाद ही हर यूजर के लिए अलग थेरेपी तैयार की जाती है।

    Wysa

    मेंटल हेल्थ के लिए व्यासा भी एक पॉपुलर ऐप है। यह ऐप एक सिंपल यूजर इंटरफेस के साथ आता है। इस ऐप की मदद से यूजर डिप्रेशन, कम नींद, स्ट्रैस, बेचैनी जैसी परेशानियों से डील कर सकता है। ऐप को इंस्टॉल करने के साथ ही यूजर को अलग-अलग परेशानियों वाली एक लिस्ट दी जाती है। लिस्ट में किसी एक परेशानी को चुन कर ऐप इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Meditopia

    मेंटल हेल्थ के लिए मेडिटोपिया को भी ट्राई किया जा सकता है। इस ऐप पर यूजर को मानसिक स्थिति से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों को सॉल्व करने का ऑप्शन मिलता है।

    ऐप पर यूजर के लिए कुछ सवालों को तैयार किया जाता है, इन सवालों के आधार पर ही यूजर के लिए एक पर्सनलाइज्ड प्रोग्राम तैयार किया जाता है।