विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नहीं बल्कि इन 6 तरीकों से आप लें सकते हैं स्मार्टफोन में Screenshot

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Jul 2018 01:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 10:22 AM (IST)

इन 5 तरीकों की मदद से आप एंड्रॉयड, विंडोज और आईओएस स्मार्टफोन्स में Screenshot लें सकते हैं।

एक नहीं बल्कि इन 6 तरीकों से आप लें सकते हैं स्मार्टफोन में Screenshot
एक नहीं बल्कि इन 6 तरीकों से आप लें सकते हैं स्मार्टफोन में Screenshot

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको उन 6 तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप किसी भी स्मार्टफोन में Screenshot ले सकते हैं। इन तरीकों को आप एंड्रॉयड, विंडोज और आईओएस स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो जानते हैं 5 तरीकों के बारे में।

एंड्रॉयड

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप दो तरह से Screenshot ले सकते हैं। पहला तरीका अपने फोन के पॉवर बटन और होम बटन को एक साथ प्रेस करना है। वहीं, दूसरा तरीका अपने फोन के पॉवर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को प्रेस करना है।

विंडोज फोन

अगर आप विंडोज स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं तो Screenshot लेने के लिए आपको फोन का पॉवर बटन और होम बटन एक साथ प्रेस करना होगा। यहां ध्यान देना जरूरी है अगर आप विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम से नीचे वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ट्रिक आपके काम नहीं आएगी।

आईफोन

आईफोन में Screenshot लेने के लिए आपको फोन का पॉवर बटन और होम बटन एक साथ प्रेस करना होगा। Screenshot को आप गैलेरी में सर्च कर सकते हैं। 

आइकन

कई स्मार्टफोन्स कंपनियां अपने डिवाइस में Screenshot आइकन दे रही हैं। ये आइकन आपको नोटिफिकेशन बार में दिखाई देगा। जिस स्क्रीन का Screenshot लेना हो उस स्क्रीन पर जाएं। इसके बाद नोटिफिकेशन बार को स्क्रॉल डाउन/अप करें और फिर Screenshot आइकन पर टैप कर दें।

स्वाइप

कई स्मार्टफोन्स में आपको स्वाइप Screenshot का विकल्प मिलता है। यानी आप इन स्मार्टफोन्स में अपनी तीन उंगलियों को स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करके Screenshot ले सकते हैं। इसके लिए आपका फिंगरप्रिंट फीचर ऑन होगा जरूरी है।

गूगल असिस्टेंट

फोन में Screenshot लेने के लिए ‘गूगल असिस्टेंट’ एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए आपको फोन में ‘गूगल असिस्टेंट’ एप पर जाना होगा या फिर Okay Google कहना होगा। इससे आपके फोन में गूगल असिस्टेंट एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद Screenshot के लिए आप वॉयस कमांड दे सकते हैं। Screenshot लेने के बाद एप आपके शेयर करने के लिए पूछेगा।

यह भी पढ़ें:

Google Maps पर अब सालों पुरानी किसी भी यात्रा की मिलेगी पूरी जानकारी

इन Photo Editing एप्स को करोड़ो यूजर्स ने किया स्मार्टफोन में डाउनलोड

इन वॉटरप्रुफ हेडफोन्स को लगाकर 3 मीटर गहरे पानी में सुन सकते हैं गाना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।