विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हाट्सएप को बिना ओपन किए कर सकेंगे चैटिंग, ऐसे करेगा काम

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 08 May 2018 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 09:18 AM (IST)

WhatsApp का नया फीचर, अब बिना App खोले करें किसी को भी मैसेज

News Article Hero Image

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। व्हाट्सएप अपने 1.5 बिलियन एक्टिव यूजर्स के लिए अलग-अलग फीचर्स रोल आउट करता रहता है। अब फेसबुक अधिकृत व्हाट्सएप ने wa.me के नाम से नया डोमेन रजिस्टर किया है। WAbeta इन्फो की रिपोर्ट के अनुसार यह डोमेन api.whatsapp.com का शार्ट लिंक है। इसे व्हाट्सएप में किसी भी चैट को तुरंत ओपन करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस नई अपडेट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपनी एप को एंड्रॉयड  2.18.138 वर्जन में अपडेट करना होगा।

 कैसे काम करता है अपडेट?

WhatsApp अपडेट करने के बाद यूजर्स को https://wa.me/(फोन नंबर) टाइप करना होगा। यह फोन नंबर उस शख्स को होगा, जिसके साथ सीधी चैटिंग करना चाहते हैं। यूआरएल अपने आप चैट विंडो पर ले जाएगा। यहां मैसेजिंग को चालू करते ही यूआरएल में दर्ज नंबर के साथ चैटिंग कर सकेंगे। यदि यूजर कोई ऐसा मोबाइल नंबर दर्ज करता है जो व्हाट्सएप पर रजिस्टर नहीं है, तो यूआरएल मैसेज देगा “phone number shared via url is invalid” यानी यूआरएल के माध्यम से शेयर किया गया नंबर अमान्य है।

व्हाट्सएप में जुड़ेंगे ग्रुप वीडियो कॉल और स्टिकर्स फीचर: व्हाट्सएप में ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर जोड़ा जाएगा। इस फीचर को आने वाले कुछ महीनों में रोल आउट कर दिया जाएगा। व्हाट्सएप में स्टिकर्स भी आ रहे हैं। इस फीचर को एप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है।

यह भी पढ़ें:

जियो को टक्कर देते हुए एयरटेल दे रहा यूजर्स को 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका, जानें कैसे

सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में हो सकता है पेश

IRCTC एंड्रॉयड एप में ई वॉलेट सुविधा हुई उपलब्ध, तत्काल टिकट भी करा सकेंगे बुक

रिलायंस जियो देगा 1000GB डाटा फ्री, जानें कैसे उठाए लाभ

ई कॉमर्स शॉपिंग डेज सेल में 1 रुपये में मिलेंगे लैपटॉप और स्मार्टफोन, जानें कैसे

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।