विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो को टक्कर देते हुए एयरटेल दे रहा यूजर्स को 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका, जानें कैसे

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 07 May 2018 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 07:22 AM (IST)

Jio की टक्कर में Airtel दे रहा है 2,00,00,000 रुपये जीतने का शानदार मौका, जानें पूरा प्रोसेस

जियो को टक्कर देते हुए एयरटेल दे रहा यूजर्स को 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका, जानें कैसे
जियो को टक्कर देते हुए एयरटेल दे रहा यूजर्स को 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका, जानें कैसे

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। रिलायंस जियो को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए एयरटेल ने नया इंटरैक्टिव गेम लॉन्च किया है। कंपनी ने इस गेम का नाम एयरटेल टीवी फ्री हिट रखा है। इसे एयरटेल टीवी के जरिए खेला जा सकेगा। इससे कुछ समय पहले ही जियो ने भी एक इंटरैक्टिव प्लेटफार्म जियोइंटरैक्ट लॉन्च किया है। इसके तहत यूजर्स को अमिताभ बच्चन से बात करने का मौका मिल सकता है।

एयरटेल गेम डिटेल्स: आपको बता दें, इस गेम में हर रोज शाम को IPL 2018 T20 मैच शुरू होने से पहले 7:30 बजे यूजर्स से कुछ सवाल पूछे जाएंगे। आप किस दिन कितने पैसे जीत सकते हैं इसकी जानकारी आपको एप में आपकी प्रोफाइल में मिल जाएगी। इस गेम के अंतर्गत रोजाना कैश प्राइजेज जीतने का मौका है। कंपनी के अनुसार यूजर्स 2 करोड़ तक के इनाम जीत सकते हैं।

कैसे खेलें एयरटेल टीवी फ्री हिट गेम?

  • इस गेम की शुरआत हर रोज शाम 7:30 बजे होगी।
  • गेम शुरू होने के बाद यूजर्स से मैच से जुड़े 11 सवाल पूछे जाएंगे।
  • सवाल के सही जवाब दिए जाने पर कैश प्राइज की घोषणा होगी।
  • विजेता की घोषणा एप पर नोटिफिकेशन के जरिए होगी ।
  • इस गेम में सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही भाग ले पाएंगे।
  • यह गेम सिर्फ एयरटेल टीवी पर ही खेला जा सकता है।

जियो ने लॉन्च किया JioInteract: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्रैंड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म ‘जियो इंटरएक्ट’ लॉन्च किया है। इस प्लेटफार्म पर लाइव वीडियो कॉल की सेवा उपलब्ध होगी। देश की जानी-मानी हस्तियां भी इस प्लेटफार्म पर शिरकत करेंगी। जियो की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्लेटफार्म की शुरुआत बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ होगी जो अपनी कॉमेडी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ को इस प्लेटफार्म पर प्रमोट करेंगे। इसके बाद जियो, वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वचरुअल शोरूम जैसी सेवाओं की भी शुरुआत करेगा।

कब से होगा शुरू: कंपनी के अनुसार 4 मई से कोई भी जियो ग्राहक या अन्य स्मार्टफोन यूजर पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ दिन के समय वीडियो कॉल कर सकेंगे। वीडियो कॉल करने वाले अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। कंपनी का कहना है कि दुनिया में पहली बार इस तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • JioInteract का इस्तेमाल करने के लिए MyJioApp डाउनलोड कर लें।
  • इसके अंदर जियोइंटरैक्ट आइकन पर क्लिक करें।
  • अपनी वीडियो कॉल स्टार्ट करें और अमिताभ बच्चान के साथ चैट करें।
  • इसी के साथ सब्सक्राइबर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर विकल्प के जरिए अपना वीडियो कॉल अनुभव भी शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

Instagram पर डाउनलोड करें अपना सारा डाटा, ये हैं 8 आसान तरीके

फेसबुक, व्हॉट्सएप, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पढ़ें दोस्तों का मैसेज, नहीं चलेगा उन्हें पता

फेसबुक के नए डेटिंग फीचर से व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉल्स तक, पढ़िए F8 में हुई बड़ी घोषणाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।