विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में हो सकता है पेश

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 07 May 2018 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 07:07 PM (IST)

Samsung के फोल्डेबल फोन से उठा पर्दा, जानें क्या हो सकता है खास

सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में हो सकता है पेश
सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में हो सकता है पेश

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में है। गैलेक्सी X के नाम से आने वाले इस फोन के बारे में काफी समय से अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग अपने इस फोन को 2019 के शुरुआत में लाने के प्रयास में है। इस फोन को कंपनी अगले साल के मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश कर सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार फोन के डिस्प्ले कंपोनेंट्स नवम्बर में तैयार हो जाएंगे और मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस फरवरी में फोन को पेश कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है की फोन का प्रोडक्शन सीमित होगा। डिवाइस के बार में कहा जा रहा है की यह तीन 3.5 इंच डिस्प्ले से बना होगा ताकि इसे किसी किताब की तरह फोल्ड किया जा सके, टैबलेट की तरह खोला जा सके और एक स्क्रीन डिवाइस बंद होने पर भी खुली रहेगी।

एप्पल भी इस लिस्ट में शामिल: एप्पल अपने अगले फोल्डेबल आईफोन को लेकर हाल ही में चर्चा में थी। खबरों की मानें तो इसे वर्ष 2021 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने अमेरिका के पेटेंट और ट्रेड ऑफिस में फोल्डेबल आईफोन के संबंध में पेटेंट एप्लिकेशन दी है। आपको बता दें कि यह कंपनी का ऐसा फोन होगा जिसे किताब की तरह खोला और बंद किया जा सकता है।

जानें पेटेंट के बारे में: कंपनी ने जिस पेटेंट के लिए एप्लीकेशन दी है उसमें दिए गए डिजाइन के मुताबिक, नया फोन दो आईफोन को मिलाकर बनाया जाएगा। इस फोन में फोल्डेबल डिस्प्ले की सिंगल शीट होगी। आपको बता दें कि इस पेटेंट में डिस्प्ले, एलसीडी, माइक्रोएलईडी आदि सभी फीचर्स के लिए आवेदन किया गया है।

एलजी और ओप्पो भी फोल्डेबल फोन पर कर रहा काम: इससे पहले आई खबरों के मुताबिक कंपनी एलजी के साथ मिलकर फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि एप्पल ने एलजी डिस्प्ले की जल्द लॉन्च होने वाली प्रोडक्शन यूनिट में निवेश किया है जो कि वर्ष 2020 तक तैयार हो जाएगी। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इनके अलावा चाइनीज कंपनी ओप्पो भी फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो कि रोटेटिंग सेल्फी कैमरा से लैस होगा।

यह भी पढ़ें :

Instagram पर डाउनलोड करें अपना सारा डाटा, ये हैं 8 आसान तरीके

फेसबुक, व्हॉट्सएप, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पढ़ें दोस्तों का मैसेज, नहीं चलेगा उन्हें पता

फेसबुक के नए डेटिंग फीचर से व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉल्स तक, पढ़िए F8 में हुई बड़ी घोषणाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।