Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Youtube Shorts के दीवानों के लिए कंपनी लाई ये खुशखबरी, अब यहां भी चलाये जा सकेंगे वीडियो

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 03:19 PM (IST)

    Youtube Shorts Youtube के बाद अब Youtube Shorts का क्रेज़ भी लोगों में बढ़ता जा रहा लेकिन अब कंपनी इस सेवा को एक और प्लेटफॉर्म पर भी शुरू करने जा रही है। जानिये अब और कहाँ देख सकेंगे Youtube Shorts को।

    Hero Image
    Youtube Shorts Photo Credit- Jagran file Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Youtube लोगों को कितना पसंद है ये बताने की जरूरत नहीं है। इसी प्लेटफॉर्म पर जब से YouTube Shorts की सेवा शुरू हुई तभी से इसे भी यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब YouTube Shorts की लोकप्रियता अब और ज्यादा बढ़ने वाली है। Google Youtube Shorts को एक और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    YouTube Shorts अब कहां उपलब्ध होने जा रहा है

    YouTube Shorts की सेवा अभी तक कंप्यूटर और स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध थी। लेकिन अब कंपनी इस सेवा को स्मार्ट टीवी पर भी उपलब्ध कराने जा रही है। कंपनी का कहना है कि नई सुविधा से यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर YouTube Shorts देखकर और बेहतर अनुभव ले सकेंगे।

    टीवी पर अगला वीडियो अपने आप नहीं चलेगा

    YouTube Shorts के टीवी फीचर्स को लेकर कंपनी ने ये जानकारी दी है कि स्मार्टफोन की तरह टीवी में यूट्यूब शॉर्ट्स के अगले वीडियो अपने आप नहीं चलेंगे। टीवी पर यूजर्स को मैन्युअल तरीकें से खुद वीडियो बदलने पड़ेंगे। इसके साथ ही टीवी पर रिमोट के जरिये ही इस पर कंट्रोल किया जा सकेगा जिनमें वीडियो की साउंड और प्ले-पॉज जैसे कंट्रोल शामिल होंगे।

    YouTube Shorts सिर्फ इन टीवी पर चल सकेंगे

    Youtube ने ये भी ये भी बताया है कि YouTube Shorts किन टीवी में चल सकेंगे और किनमें नहीं। कंपनी के अनुसार जिन यूजर्स के पास स्मार्ट टीवी 2019 के या उसके बाद के हैं, सिर्फ वहीं यूजर्स यूट्यूब शॉर्ट्स को अपने टीवी पर देख सकेंगे। 2019 से पुराने स्मार्ट टीवी यूट्यूब शॉर्ट्स को सपोर्ट नहीं करेंगे। गौरतलब है Youtube ने सन 2020 में टिक टोक को चुनौती देने के लिए ही YouTube Shorts की सेवा शुरू की थी।

    YouTube Shorts कब चल सकेंगे Smart tv पर

    कंपनी इस फीचर को सभी यूजर्स तक पहुंचा रही है इसलिए अगर आपके पास ये फीचर अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है तो ये जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।  

    ये भी पढ़ें- Youtube ने क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर Go Live Together, जानिए इसके बारे में सब कुछ 

    comedy show banner
    comedy show banner