विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Instagram पर भी ट्विटर की तरह होगा वेरीफाइड अकाउंट, आप खुद कर सकते हैं Apply

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 12 Jul 2018 03:22 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 04:16 PM (IST)

अभी यह फीचर सिर्फ आईओएस के इंस्टाग्राम ऐप के लिए ही उपलब्ध है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इंस्टाग्राम जल्द ही ट्विटर और फेसबुक की तरह वेरीफाइड अकाउंट होंगे, जिसे ब्लू टिक के साथ दिखाया जाएगा। इससे दूसरे यूजर्स को इंस्टा पर मौजूद चर्चित हस्तियों को पहचानने में मदद मिलेगी। फिलहाल कंपनी इस अकाउंट वेरीफिकेशन प्रोसेस को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट कर रही है, ताकि यूजर्स अपना अकाउंट वेरीफाइड कराने के लिए रिक्वेस्ट सबमिट कर सकें।

'रिक्वेस्ट वेरीफिकेशन' में जाकर करना होगा अप्लाई

ब्लू टिक से न सिर्फ सर्च रिजल्ट में आपके प्रोफाइल को आसानी से खोजने में खोजा जा सकेगा, बल्कि यह उस अकाउंट को काफी विश्वसनीय भी बनाएगा और इसके जरिये यूजर्स को कुछ स्पेशल फीचर्स भी दिये जाएंगे। 11 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के इंस्टाग्राम यूजर्स सेटिंग मेन्यू के ऑप्शन 'रिक्वेस्ट वेरीफिकेशन' में जाकर अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

फिलहाल iOS पर सुविधा मौजूद

एक बार जब यूजर्स अपना जरूरी डाटा सबमिट कर देंगे, तब इंस्टाग्राम उनके प्रोफाइल का मूल्यांकन करेगी और अगर उसे लगता है कि ये सही... तो उस अकाउंट को 'वेरीफाइड स्टेटस' दे दिया जाएगा। अभी यह फीचर सिर्फ आईओएस के इंस्टाग्राम ऐप के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन जल्दी ही इसे एंड्रॉयड के लिए भी मुहैया कराया जाएगा।

सेफगार्ड के तौर पर भी करेगा काम

इंस्टाग्राम के स्ट्रैटजिक पार्टनर मैनेजर निक्की मिक ने कहा, 'यह नया फीचर यूजर्स को मौका देगी कि वह खुद के वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई करे और इससे उन्हें इंस्टाग्राम पर वेरीफाइड होने की प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलेगी। हमें यह भी विश्वास है कि पब्लिक के लिए वेरीफिकेशन सर्विस शुरू करना, हमारी कम्यूनिटी के लिए सेफगार्ड की दिशा में उठाया गया अहम कदम साबित होगा।'

 

रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम कई तरह के पैमानों जैसे कि लोकप्रियता (पॉप्युलैरिटी), वास्तविकता या सच्चाई (ऑथन्टिसिटी), विशिष्टता (यूनिकनेस) और प्रोफाइल कमप्लीटनेस के आधार पर किसी के प्रोफाइल को वेरीफाइ करेगी। जहां तक वेरीफाइड अकाउंट के लिए जरूरी डिटेल्स की बात है, तो यूजर्स को इसके अंतर्गत अपना यूजरनेम, फुलनेम और फोटो आइडेंटीफिकेशन देना होगा।

यह भी पढ़ें:

Twitter पर ट्रोल करना पड़ सकता है भारी, सस्पेंड हुए 7 करोड़ अकाउंट्स

फेसबुक ने भी अफवाहों को रोकने के लिए कसी कमर, ब्लॉक करेगा फर्जी अकाउंट

 

फिर से विवादों में फेसबुक, डाटा लीक मामले में लगाया गया 4.5 करोड़ का जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।