विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी मैसेज पर मंडरा रहा खतरा, 6.5 रुपये में बेचा जा रहा एक मैसेज

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 05 Nov 2018 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 10:14 AM (IST)

रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने इन अकाउंट्स का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया है

12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी मैसेज पर मंडरा रहा खतरा, 6.5 रुपये में बेचा जा रहा एक मैसेज
12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी मैसेज पर मंडरा रहा खतरा, 6.5 रुपये में बेचा जा रहा एक मैसेज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक डाटा लीक को लेकर काफी समय से चर्चा में है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि करीब 12 करोड़ यूजर्स के निजी मैसेजेज में सेंध लगाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने इन अकाउंट्स का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि हैकर्स प्रति अकाउंट के एक मैसेज को 10 सेंट यानी 6 रुपये 50 पैसे में बेच रहे हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि सेंट पीटर्सबर्ग की किसी वेबसाइट पर यह डाटा पब्लिश किया गया था।

फेसबुक ने हैक की बात को नकारा:

फेसबुक ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। लेकिन कंपनी ने यह जरुर कहा है कि यूजर्स की निजी जानकारी वायरस एक्सटेंशन से हैकर्स तक पहुंच गई है। फेसबुक के एक अधिकारी गाइ रोजेन की मानें तो इस मामले पर ब्राउजर बनाने वाले लोगों से बात चल रही है। फेसबुक ने इन कंपनियों से कहा है कि जिन एक्सटेंशन से यूजर्स का डाटा चुराया गया है उसे ब्राउजर से हटाया जाना चाहिए। साथ ही फेसबुक का यह भी कहना है कि वो एजेंसियों से बातचीत की प्रक्रिया में हैं।

इससे पहले भी फेसबुक के करीब 3 करोड़ यूजर्स के अकाउंट में हैकर्स ने सेंध लगाई थी। फेसबुक ने इस बात का खुलासा एक ब्लॉग पोस्ट में किया था। आपको बता दें कि 2 करोड़ 90 लाख यूजर्स के फेसबुक अकाउंट से डाटा चोरी होने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1.5 करोड़ यूजर्स के नाम और कॉन्टैक्ट की डिटेल चुराई गई थी। इनमें यूजर्स के फोन नंबर, ईमेल और प्रोफाइल आदि शामिल हैं। वहीं, 1.4 यूजर्स के यूजरनेम, जेंडर, भाषा, रिलेशनशिप, धर्म, जन्मदिन, एजुकेशन और आखिरी 10 जगहों पर विजिट करने की डीटेल्स हैक की गई थीं।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

JioMusic बन जाएगा JioSaavn, मिल सकता है 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन

ऑफलाइन मार्केट में भी फेस्टिव सेल शुरू, Croma और Reliance Digital दे रहे शानदार ऑफर्स

4G स्पी़ड के मामले में Airtel ने मारी बाजी, Jio ने इस मामले में सबको दी पटखनी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।