Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Redmi K20 Pro दे सकता है OnePlus 7 Pro को चुनौती?

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jun 2019 08:16 AM (IST)

    OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 के लॉन्च के बाद ही Xiaomi ने ट्वीट करके OnePlus 7 सीरीज को ट्रोल किया था। जिसके बाद से यूजर्स को Redmi K20 Pro के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है।

    क्या Redmi K20 Pro दे सकता है OnePlus 7 Pro को चुनौती?

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा। OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 के लॉन्च के बाद ही Xiaomi ने ट्वीट करके OnePlus 7 सीरीज को ट्रोल किया था। जिसके बाद से यूजर्स को Redmi K20 Pro के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है। इसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है और पहली सेल में इस स्मार्टफोन के लाखों यूनिट्स चंद मिनटों में बिक गए थे। Xiaomi अपने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप किलर के नाम से प्रमोट भी कर रहा है। क्या Redmi K20 Pro सही मायनों में OnePlus 7 Pro को चुनौती दे पाएगा? आइए जानते हैं..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro: परफॉर्मेंस

    फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे खास बात उसकी दमदार परफॉर्मेंस होती है। इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 7nm आर्किटेक्चर के साथ बना है और इसमें एड्रिनो 640 जीपीयू दिया गया है। परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन में ज्यादा फर्क नहीं है। OnePlus 7 Pro के पास एक एडवांटेज यह है कि इसमें OxygenOS UI दिया गया है जो Redmi K20 Pro के MIUI यूजर इंटरफेस के बेहतर है। OxygenOS UI में आपको लगभग स्टॉक एंड्रॉइड जैसा परफॉर्मेंस मिलता है।

    Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro: गेमिंग

    दोनों ही स्मार्टफोन्स गेमिंग के लिए एक बेहतर फ्लैगशिप डिवाइस हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन में एडवांस लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर दिया गया है जो गेम खेलते समय फोन के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखता है। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन्स गेम मोड्स के साथ आते हैं जो गेम्स को ऑप्टिमाइज करके इसकी क्वालिटी को और भी बेहतर बनाता है। OnePlus 7 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro: सॉफ्टवेयर

    दोनों ही स्मार्टफोन्स लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई के साथ आता है और दोनों ही Android Q बीटा के लिए एलिजिबल है। आपको इन दोनों ही डिवाइस में Android Q का इंस्टेंट एक्सेस मिल जाता है।

    Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro: रियर कैमरा

    दोनों ही स्मार्टफोन्स Sony 48MP IMX 586 प्राइमरी सेंसर से साथ आते हैं। Redmi K20 Pro में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ f/1.75 अपर्चर दिया गया है। इसके सेकेंडरी कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर f/2.5 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके अलावा एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले Vivo V15 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    OnePlus 7 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.6 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। इसका कैमरा OIS को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के मामले में OnePlus 7 Pro, Redmi K20 Pro से कहीं ज्यादा बेहतर है।

    Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro: सेल्फी कैमरा

    दोनों ही स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी मैकेनिजम के साथ आते हैं। Redmi K20 Pro में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus 7 Pro में Sony IMX 471 का 16 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के मामले में भी OnePlus 7 Pro का पलड़ा भारी है।

    Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro: बैटरी और फास्ट चार्जिंग

    दोनों ही स्मार्टफोन्स 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। दोनों ही फास्ट चार्जिंग तकनीक दिया गया है। OnePlus 7 Pro में आपको 30W का वार्प चार्जिंग मैकेनिज्म मिलता है जबकि K20 Pro में आपको 27W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। क्वालकॉम स्नैपड्गैन 855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आने वाले OnePlus 7 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    हमारा फैसला

    OnePlus 7 Pro और Redmi K20 Pro में सबसे ज्यादा फर्क उनकी कीमत में है। Redmi K20 Pro को भारत में लॉन्च तो नहीं किया गया है लेकिन इसके बेस वेरिएंट को Rs 25,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 7 Pro का बेस वेरिएंट (6GB+128GB) Rs 48,999 की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा OnePlus 7 Pro का डिस्प्ले Redmi K20 Pro के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। Redmi K20 Pro में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जबकि OnePlus 7 Pro Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner