Microwave Oven खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल, फायदे में रहेंगे आप
इन चार माइक्रो ओवन का इस्तेमाल बैचलर्स से लेकर प्रोफेशल शेफ तक करते हैं। इनमें बेकिंग, कुकिंग से लेकर ग्रिल तक के फीचर्स शामिल हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने जा रहे है, तो आपको हमारी ये खबर पूरी पढ़नी चाहिए। हम आपको बताएंगे कि वो कौन से चार तरीके के ओवन है, जिनका इस्तेमाल बैचलर्स से लेकर प्रोफेशल शेफ तक करते हैं। इसके लिए अलावा माइक्रोवेव ओवन खरीदते वक्त केपेसिटी और पेनल किस लिए काम आते हैं। तो जानते हैं माइक्रोवेव ओवन से जुड़ी सारी जानकारी।
Solo Microwave Oven
सोलो माइक्रोवेव ओवन सबसे बेसिक और सिंपल मॉडल है। इसमें हीटिंग, डीफ्रोस्टिंग और सिंपल कुकिंग के फीचर्स शामिल हैं। आप इससे पास्ता और कॉफी जैसे छोटे रेसिपीज बना सकते हैं। यह ग्रिल और बेकिंग को स्पोर्ट नहीं करता है। सोलो माइक्रोवेव ओवन सबसे कम कीमत में मिलने वाले माइक्रोवेव हैं। अगर आप बेचलर हैं या 2 लोगों का परिवार है तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Grill Microwave Oven
ग्रिल माइक्रोवेव ओवन के ज्यादातर फीचर्स सोलो माइक्रोवेव ओवन की तरह ही है, लेकिन इसमें आपको ग्रिल करने के लिए एक अलग से फंक्शन मिलता है। इस माइक्रोवेव में आपको गर्म करने से लेकर कुकिंग और ग्रिल करने तक के सारे फीचर्स मिलते हैं। यह सोलो के मुकाबले ज्यादा महंगे है। सोलो और ग्रिल माइक्रोवेव ओवन में आपको बेकिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है।
Convection Microwave Oven
अगर आपको नई रेसिपीज को शौक है तो कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कनवेक्शन माइक्रोवेव की मदद से आप खाना पकाना, गर्म करना, ग्रिल करने से लेकर कुकिंग तक कर सकते हैं। इससे आप एक बार में ग्रिल और बेकिंग दोनों एक साथ कर सकते हैं। कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन में खाना बनाने के लिए कई फंक्शन दिए गए हैं, इसलिए ये ऊपर दिए गए दो माइक्रोवेव ओवन से महंगा है।
Oven Toaster Grill Microwave Oven
ओवन टोस्टर ग्रिल का OTG नाम से भी जाना जाता है। बेकिंग, ग्रिल और टोस्ट करने के लिए ये ओवन एक बेहतर विकल्प हैं। प्रोफेशनल शेफ और बेकर्स OTG को ज्यादा पसंद करते हैं। ध्यान रहे कि ओवन टोस्टर ग्रिल गर्म और ठंडा करने के लिए ज्यादा समय लेते हैं। इसके साथ ये बिजली की ज्यादा खपत भी करते हैं। अगर आप कुकिंग सीख रहे हैं तो आपके लिए OTG के मुकाबले कनवेक्शन माइक्रोवेव ही सही रहेगा।
कैपेसिटी
माइक्रोवेव की साइज की लीटर में मापा जाता है। यानी जितना ज्यादा लीटर होगा उतना ही ज्यादा खाना एक बार में बानाया जा सकता है।
पैनल
यह कंट्रोल पैनल ही हैं जो आपको माइक्रोवेव का पूरा एक्सेस देते हैं। कंट्रोल पैनल के सभी बटन अलग-अलग फंक्शन के लिए होते हैं।
Feather Touch
इस पैनल में स्मार्टफोन की तरह ही आपका माइक्रोवेव टच को स्पोट करता है। आप अपनी उंगलियों के एक टच से किसी भी फंक्शन को शुरू या बंद कर सकते हैं। इनका लुक देखने में शानदार लगता है।
Mechanical
यह इंट्री लेवर को मॉडल होते है। इनमें फंक्शन के लिए आपको बटन को दबाना पड़ता है। यह रफ यूज के लिए सही होते है और ये लंबे समय तक चलते हैं।
यह भी पढ़ें:
इन 5 गलतियों के चलते हैक हो सकता है आपका सोशल मीडिया अकाउंट
DSLR पर भारी हैं ये 4 एक्शन कैमरा, पानी के 10 मीटर अंदर तक करते हैं 4K रिकॉर्डिंग
अब आपके आधार का नहीं होगा गलत इस्तेमाल, 2 मिनट में मिलेगी पूरी जानकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।