Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिव्यु: One प्लस 3T के बारे में जाने ये 5 बड़ी बातें

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Tue, 28 Feb 2017 05:30 PM (IST)

    one प्लस 3 के मुकाबले यह हैंडसेट कितना अच्छा कितना बुरा है, यह हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे| हमे OnePlus 3T के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला| उसी आधार पर इस हैंडसेट का रिव्यु करने जा रहे हैं

    रिव्यु: One प्लस 3T के बारे में जाने ये 5 बड़ी बातें

    नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी One plus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 3T मार्किट में पेश किया है। इससे पहले मौजूद one प्लस 3 के मुकाबले यह हैंडसेट कितना अच्छा कितना बुरा है, यह हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे| हमे OnePlus 3T के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला| उसी आधार पर इस हैंडसेट का रिव्यु करने जा रहे हैं: लुक्स-और डिस्प्ले: OnePlus 3 और One plus 3T के लुक्स में कोई फर्क नहीं है| अगर कुछ है तो वो है इसके कलर वैरिएंट्स में| One प्लस 3T लुक्स में स्मार्ट और स्लीक है| यह फोन दिखने में बेहद प्रीमियम नजर आता है| OnePlus 3T में 5.5 इंच की Full HD ऑप्टिक एमोलेड डिस्पले दिया गया है, जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन का डिस्प्ले रिच है| धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से रीड किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमरा: फोटोग्राफी लवर्स को यह फोन लुभाएगा क्योकिं इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है, जबकि 16 मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा भी मिलेगा, इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है साथ ही Full HD विडियो रिकॉर्डिंग 60fps के हिसाब से बनाई जा सकेगी।                                

    फीचर्स और परफॉरमेंस: यह फोन 2.35 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है और इसे एंड्रायड 7.0 नॉगट पर अपग्रेड किया जा सकता है। one प्लस 3 के मुकाबले one प्लस 3T की परफॉरमेंस में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं की फोन बहुत ज्यादा फास्ट है तो ऐसा नहीं है। परफॉरमेंस में माइनर सा फर्क फील किया जा सकता है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4जी सपोर्ट, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus 3 के मुकाबले OnePlus 3T थोड़ा बेहतर हुआ है।

    बैट्री परफॉरमेंस और फ़ास्ट चार्जिंग: फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो डैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेकिन बैटरी सिर्फ एक दिन ही चलती है अगर थोड़ा ज्यादा यूज हो जाए तो फोन फिर चार्ज करना करना पड़ सकता है तो इस सेक्शन में यह फोन थोड़ा निराश करता है।

    कीमत: OnePlus 3T के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिनमें एक वेरिएंट 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत 29999 रुपये रखी गई है। जबकि दूससे वेरिएंट को 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है और कीमत 34999 रुपये है। 128जीबी वेरिएंट फोन गनमेटल कलर में उपलब्ध होगा। दोनों ही फोन सेल के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर one प्लस 3T अपने मौजूदा one प्लस 3 के मुकाबले थोड़ा सा तो बेहतर हुआ है ऐसे में इसे खरीदा जा सकता है।


     

    यह भी पढ़े,

     Coolpad Cool 1 dual रिव्यू: डुअल कैमरा के दम पर कितना खरा उतरेगा यह फोन

     Lenovo P2 रिव्यू: जानें 5100 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की खूबियां और खामियां

     Review: जेनफोन 3 मैक्स की ज्यादा कीमत करती है निराश, लुक्स में हुआ बेहतर

    comedy show banner
    comedy show banner