Nokia 6.1 Plus Vs Xiaomi Mi A2: 17,000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे बेस्ट
बजट रेंज में पेश किए गए Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन का शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 से मुकाबला है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Nokia 6.1 Plus भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB वेरियंट में पेश किया है। बजट रेंज में पेश किए गए Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन का शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 से मुकाबला है। तो जानते हैं फीचर्स और कीमत में कौन सा स्मार्टफोन रहेगा आपके लिए सबसे बेहतर।
डिस्प्ले
Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2280 पिक्सल है। वहीं, फोन का अस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन का डायमेंशन 147.2 x 71 x 8 मिलिमीटर है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81.5 फीसदी है।
Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS IPS LCD डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल और अस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसका डायमेंशन 158.7 x 75.4 x 7.3 मिलिमीटर है। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 77.4 फीसदी है।
Xiaomi Mi A2 की स्क्रीन ज्यादा लेकिन विजुअल क्वालिटी Nokia 6.1 Plus की ज्यादा बेहतर है। फोन काफी स्लिम है और इस पर आपको ज्यादा बेहतर रियल एक्सपीरियंस मिलता है।
परफॉर्मेंस
Nokia 6.1 Plus ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 400GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है।
Xiaomi Mi A2 में पावर के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट लगा है। फोन 4GB रैम/32GB स्टोरेज और 6GB रैम/128GB स्टोरेज के दो वेरियंट में आता है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड ओरियो 8.1 पर काम करता है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड को कोई विकल्प नहीं दिया गया है।
Xiaomi Mi A2 का प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल है। इसके अलावा आपको इसमें दो वेरियंट चुनने का मौका मिलता है। हालांकि अगर स्टोरेज की बात करें तो Nokia 6.1 Plus यहां बाजी मार रहा है।
Nokia 6.1 Plus में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें ज्यादा स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हालांकि Nokia 6.1 में आपको रैम वेरियंट का विकल्प चुनने को मिलता है।
कैमरा
Nokia 6.1 Plus के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi Mi A2 में 12 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।
Xiaomi Mi A2 कैमरा सेक्शन में Nokia 6.1 Plus पर भारी पड़ता है। इसमें आपको रियर और फ्रंट में ज्यादा मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं।
बैटरी
Nokia 6.1 Plus में 3060mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Xiaomi Mi A2 में पॉवर के लिए 3000mAh की बैटरी लगी है।
दोनों ही स्मार्टफोन की बैटरी लगभग बराबर है। हालांकि Nokia 6.1 Plus की बैटरी Xiaomi Mi A2 ज्यादा पावरफुल है।
कीमत
Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं Xiaomi Mi A2 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।
बजट के मामले में Nokia 6.1 Plus आपकी पहली पसंद बन सकता है।
यह भी पढ़ें:
इन 5 स्टेप्स की मदद से चोरी हुए फोन का मिनटों में लगा सकते हैं पता
इस एक सेटिंग्स से कोई भी नहीं लगा पाएगा आपकी स्मार्टफोन की लोकेशन का पता
Gmail पर इस एक सेटिंग्स से बिना इजाजत कोई नहीं पढ़ सकेगा आपका भेजा गया ईमेल